Published On : Fri, Mar 8th, 2019

रेलवे भर्ती प्रक्रिया में धांधली, युवक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन 

Advertisement

 

उत्तर नागपुर के विद्यार्थी छोटी-छोटी लाइब्रेरियों में सरकारी नौकरियों की परीक्षा के लिए जीतोड़ तैयारी करते हैं. केंद्र सरकार द्वारा रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षाएं आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम अभी आया है. जिसे लेकर विद्यार्थियों असंतोष में हैं. यही वजह है कि परीक्षा में धाँधली होने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आंदोलन किए गए. नगरसेविका नेहा राकेश निकोसे के नेतृत्व में पाटणकर चौक पर नारेबाजी की गई. इस आंदोलन में नगरसेवक प्रफुल्ल गुद्दधे पाटील भी उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने बतया कि निम्न मुद्दों पर सरकार के प्रति उन्हें संदेह है.

१)नॉर्मलाइजेशन के बारे में पारदर्शिता लाना, २)विद्यार्थियों को 100% अंक के ऊपर भी 101,110,128,148 अंक दिए गए हैं, इन अंकों का आंकलन समझ से परे है.

३)रेलवे भर्ती विज्ञापन के अनुसार एससी ३० ,एसटीपी ३०,ओबीसी वर्ग 35 और जर्नल के विद्यार्थियों के लिए 40 प्रतिशत अंक के आधार पर पास होना अनिवार्य है. इसके आधार पर रिवाइस परिणाम आने चाहिए.
४)सीबीटी की मांग
५)रो-मार्क भी बताना चाहिए.

Advertisement

इससे यह दर्शाता है कि यह प्रक्रिया रेल प्रशासन द्वारा अमल में नहीं लाई गई है. इन्हीं सब मांगों को लेकर विद्यार्थियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस ने आंदोलन किया और साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय जाकर विद्यार्थियों की मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा.

इस अवसर पर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरज पांडे, राष्ट्रीय प्रतिनिधि आमिर नूरी, अभिषेक सिंह, बाबू खान, अभिजीत मेश्राम, रोहित यादव, ओमप्रकाश मेश्राम, खोशिक, ज्ञान यादव, अक्षय आदि विद्यार्थि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.