Published On : Wed, Sep 9th, 2020

युवक कांग्रेस ने की ‘रोजगार दो’ अभियान की शुरुआत

Advertisement

– कल सावनेर विधानसभा युवक कांग्रेस ने तहसीलदार को निवेदन सौंपा

सावनेर- मंगलवार को सावनेर विधानसभा युवक कांग्रेस ने तहसीलदार को “रोजगार दो” निवेदन दिया गया . कांग्रेस की युवक इकाई ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के मकसद से कल मंगलवार को ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की,जिसके तहत संगठन के कार्यकर्ता देश भर में केंद्र सरकार और सत्तापक्ष के प्रमुख लोगों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले युवा कांग्रेस ने गत ९ अगस्त को अपने स्थापना दिवस के मौके पर इस अभियान के पहले चरण के तहत सोशल मीडिया में मुहिम शुरू की थी।

युवा कांग्रेस के ‘रोजगार दो’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस के सावनेर विधानसभा युवा अध्यक्ष खंगारे ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर देती है। वही एन.एस.ए हवाले से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष २०१७-१८ में बेरोजगारी दर ६.१ % तथा ग्रामीण भाग में ५.३ % थी. वही शहरी भाग में ७.८ % बढ़ गया है.युवाओं बेरोजगारी दर सबसे अधिक १३ से २७ % आ गया था. कोरोना से पहले भी स्थिति भयावह थी और अब जो आंकड़े आ रहे हैं उसके मुताबिक कोरोना संकट के कारण ही १३.५ करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। हम बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को बार-बार आगाह करते हैं, लेकिन उसके कान पर जूं नहीं रेंगती।

युवा कांग्रेस के राजेश खंगारे ने आरोप लगाया कि सरकार के लोग कोरोना महामारी और अर्थव्यवस्था की तबाही को दैवीय घटना (ऐक्ट ऑफ गॉड) कह रहे हैं। अर्थव्यस्था की स्थिति के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। नोटबंदी,बिना तैयारी के जीएसटी लागू करने और गलत ढंग से लॉकडाउन करने के कारण हालात खराब हुए।

Advertisement

खंगारे ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर भी ध्यान दे। इसको लेकर हम सरकार पर दबाव बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। यह अभियान भी इसीलिए शुरू किया गया है। इस अभियान के पहले चरण में हम सोशल मीडिया अभियान शुरू किया था। दूसरे चरण में बेरोजगारी का मुद्दे पर हम सरकार, इससे जुड़े प्रमुख लोगों के आवास के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। युवाओं को इस मुद्दे पर जागरूक करेंगे। मीडिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचे और आगे इस अभियान को और तेज करेंगे तथा युवाओं को जागरूक करेंगे। इस अभियान में नागपुर जिल्हा युवक काँग्रेस उपाध्यक्ष अमोल केने,महासचिव राहुल ढ़ोंगड़े, सावनेर विधानसभा महासचिव इमरान शाह,श्रीकांत हजारी, सावनेर शहर अध्यक्ष प्रफुल सुपारे, मुकेश इंगोले, राज चक्रवर्ती, विष्णु कोकडडे, विजय पन्नामी, रूपेश कमाले, मोहीत बारसकर, अजय डाखोड़े, राज चक्रवरती, आदि उपस्थित थे.

– दिनेश दमाहे (9370868686)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.