Published On : Tue, Oct 30th, 2018

शहीदों के सम्मान में युवक कांग्रेस मैदान में

Advertisement

अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव व मनपा पार्षद बंटी बाबा शेळके इनके मार्गदर्शन में शहर अध्यक्ष तौसीफ खान के नेतृत्व में शहर युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद पोलिस कर्मी व दूरदर्शन कैमरा मैन अच्युतानंद शाहू को आज संविधान चौक पर कैंडल मार्च कर युवक काँग्रेस द्वारा श्रधांजलि अर्पित कर की गई एवं केंद्र सरकार के नाकामियो के खिलाफ नारे बाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया.

इसपर युवक काँग्रेस शहर अध्यक्ष तौसीफ खान ने कहा कि सन 2014 में केंद्र में जब मोदी सरकार आयी थी तब बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन आज पिछले चार सालों में मोदी सरकार की काफी नाकामियां जनता के सामने आई है।

पत्रकारिता लोकशाही का चौथा स्तंभ है जो हमे देश के कोने कोने से हमे घर बैठे बैठे देश मे हो रही गतिविधियों से परिचित करवाता है आज ये भी साबित हो गया कि अगर पत्रकारिता पर हमला होता है तो ये देश के लोकशाही पर हमला है और ये स्पष्ट है कि इस देश मे आज के दौर में ना महिलाये सुरक्षित है ना देश का युवा रोज़गार को लेकर सुरक्षित है और ना पत्रकार सुरक्षित है। शाहिद कर्मियों एवं पत्रकार अच्युतानंद शाहू इनके परिवार को सहायता जल्द से जल्द प्रदान की जाए, व आने वाले समय मे सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था करने का प्रबंध करे ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश युवक काँग्रेस के फजलुर रहमान कुरैशी, महासचिव भूषण मरसकोल्हे,सचिव अजित सिंह, शहर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरज पांडे, कुणाल पूरी, नीलेश खोरगड़े,शहर काँग्रेस सचिव आनंद तिवारी,शहर महासचिव अज़हर शेख, नावेद शेख,शाहबाज़ खान चिश्ती,पूर्व नागपुर अध्यक्ष अक्षय घाटोले, उत्तर नागपुर अध्यक्ष अनमोल लोणारे, पश्चिम नागपुर अध्यक्ष अखिलेश राजन, आयुष हिरणवार, अयाज़ शेख,मोहम्मद फैज़ान,नकिल अहमद वरुण पुरोहित, निखिल बालकोटे आदि उपस्तिथ थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.