Published On : Wed, Apr 8th, 2015

गड़चिरोली : कांग्रेस की हार में युकां का भी हाथ – हरिक्रिष्णा

Advertisement


महाराष्ट्र प्रभारी की नाराजगी

लोकसभा और विधानसभा निहाय समिति बरखास्त

गड़चिरोली। सभी घटकों की शक्ति युवकों में होती है. जिससे युवाशक्ति का उपयोग सही तरीके से और ताकत से होना आवश्यक है. लेकिन युवक कांग्रेस के लोकसभा और विधानसभानिहाय समितियों ने पार्टी बढ़ाने के लिए कोई काम नही किया. जिससे लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस की हार हुई. ऐसा युकां के महाराष्ट्र प्रभारी हरिक्रिष्णा ने युकां नेताओं को फटकार लगाई.

कांग्रेस के पराजय में युकां का भी हाथ होने का दावा करने वाले महाराष्ट्र प्रभारी हरिक्रिष्णा ने सोमवार को गडचिरोली जिले में लोकसभा और विधानसभानिहाय समितियां बरखास्त की गई ऐसा बताया. दो वर्ष पूर्व जिले में युवक कांग्रेस के एक लोकसभा और छह विधानसभा समितियों का गठन किया गया था. इन समितियों पर अध्यक्ष समेत चार से पांच पदाधिकारी नियुक्त किये गए है. लेकिन इन समितियों के पदाधिकारीयों ने विगत वर्ष से किसी भी प्रकार की पहल नही चलाई.

वरिष्ठों की ओर से दी सूचनाओं का पालन भी नही किया गया. चुनाव में भी इसका विपरीत परिणाम दिखाई दिया. इस कारण से निष्क्रियता का ठप्पा लगाकर समितियां बरखास्त करने के लिए बताया गया. अभी नई समितियों का चुनाव एक महीने के अंदर किया जाएगा. इसमें सक्रिय नए सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. इसके साथ ही शुरुवात में सक्रिय नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी तथा पुराने भी सदस्यों कि नियुक्ति की जाएगी. इसके बाद युवक कांग्रेस में जो काम करेगा उसको ही पद मिलेगा. काम नही तो पद नही ऐसा इशारा इस दौरान प्रभारी ने दिया. इस दौरान युवक कांग्रेस के पंकज गुड्डेवार, नरेंद्र ब्राह्मणवाडे, रजनीकांत मोटघरे, अतुल मल्लेलवार, नितेश राठोड, संतोष आत्राम, लता पेदापल्ली आदि उपस्थित थे.
Indian_Youth_Congress_Logo

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.