Published On : Thu, Oct 4th, 2018

मेयो कर्मचारियो की मांगों को लेकर युवक कांग्रेस ने किया डीन ऑफिस का घेराव

Advertisement

नागपुर: इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवम अस्पताल (मेयो) में महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत के मरीजों के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हो रही नाइंसाफी के विरोध में अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव व नगर सेवक बंटी बाबा शेलके एवं शहर अध्यक्ष तौसिफ खान के मार्गदर्शन में मध्य नागपुर अध्यक्ष स्वप्निल ढोके, अल्पसंख्यक युवक काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फजलुर रहेमान कुरैशी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के डीन डॉ. अजय केवलिया के आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द उचित निर्णय लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के पक्ष में राहत भरा कदम उठाने के लिए कहा गया.

ज्ञात हो कि मेयो हास्पिटल में सालों से कार्यरत टेक्नीशियन और ओपरेटर हड़ताल पर हैं. उन्हें मेयो प्रशासन द्वारा कॉन्ट्रैक्ट आर्डर पर हस्ताक्षर ना करने के विरोध में पहले भी समय समय पर मेयो प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई ना होने पर उन्हें हड़ताल पर जाने का जाने का फैसला लेना पड़ा. युवक कांग्रेस पदाधिकारी जब हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे तो वहां की महिला कर्मचारियों ने रो-रो कर उन्हें अपनी आप बीती बताई. युवक काँग्रेस पदाधिकारी मेयो के अधिवष्ठ्ता डॉ. अजय केवलिया से मिलने के लिए जाने लगे तो उन्हें पुलिस द्वारा रस्ते पर ही रोक दिया गया. बाद में हुई बातचीत से कुछ लोगों को डीन के कक्ष में जाने की अनुमति मिली. डीन से युवक काँग्रेस द्वारा की गई चर्चा में डीन ने जल्द से जल्द कर्मचारियों के आर्डर पर हस्ताक्षर करने का वादा युवक कांग्रेस से किया.

अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए ये कर्मचारी काफी कम वेतन में घंटो तक कार्य कर रहे है. एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट इन्हें भेजा जा रहा है. आज हड़ताल पर होने क बावजूद भी कुछ महिला कर्मचारी वक़्त आने पर मरीजों की सेवा करते नज़र आए. डीन द्वारा दिए गए आश्वासन की वजह से कर्मचारियों ने हड़ताल ख़त्म कर दैनिक कार्य शुरू कर दिया. कर्मचारियों की यही मांग है कि मेयो प्रशासन उन्हें नौकरी से ना निकाल जल्द से जल्द उनके कॉन्ट्रैक्ट आर्डर पर हस्ताक्षर कर उन्हें आने वाले ११ महीनों में भी यही काम करने का आर्डर जारी करे.

युवक कांग्रेस द्वारा हुए इस विरोध प्रदर्शन में फजलुर रहेमान कुरैशी ने कहा कि २०१४ में बड़े बड़े वादे कर देश और राज्य में भाजपा की सत्ता आई थी, जिसमें प्रति वर्ष 2 करोड़ रोज़गार युवाओं को देने का वादा भी किया गया था. आज स्तिथि यह हो गई है कि जिनके पास रोज़गार है उन्हें बेरोजगार करने की मंशा साफ़ दिख रही है. अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाये जाने पर युवक कांग्रेस द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा.

Advertisement

आंदोलन में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव भूषण मरस्कोल्हे,शहर उपाध्यक्ष आकश गुजर, विशाल वाघमारे, हर्शल पाल,हाजी शाहबाज़ खान, नवेद शेख, अजहर शेख, आकाश चौरिया,अतुल मेश्राम, सहित आदि कार्यरता उपस्तिथ थे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.