Published On : Sun, Nov 11th, 2018

नोटबंदी से हुए नुक़सान को लेकर युवक कांग्रेस ने जलाया मोदी का पुतला

Advertisement

नोटबंदी के दौरान जानगवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

नागपुर: नोटबंदी के दौरान अपनी जान गँवानेवाले लोगों और इस निर्णय से हुए नुक़सानों को लेकर सरकार के विरोध में देखते हुए युवक कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय युवक काँग्रेस सचिव व नगरसेवक बंटी शेलके व नागपुर शहर युवक काँग्रेस अध्यक्ष तौसीफ खान के मार्गदर्शन और अभिजीत वंजारी की प्रमुख उपस्तिथि में पूर्व नागपुर युवक काँग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे. जिसमें पूर्व अध्यक्ष अक्षय घाटोले नागपुर शहर, महासचिव नावेद शेख शामिल थे.

गौरतलब है कि दो साल पहले मोदी सरकार द्वारा लिए हिटलरशाही फरमान ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया था. जिसे याद करते हुए इस दौरान तौसिफ खान ने कहा कि जनता को नोटबंदी के दौरान काफी दिक्कते हुई. किसानों ने बीज खरीदने के लिए पैसो की कमी से किसान को आत्महत्या करने पर मजबूर किया. देश की मध्यम वर्गीय गृहणियों द्वारा अपने परिवार से छुपाकर अपने परिवार की बुरे वक्त के लिए उठाकर रखे थोड़े बहुत पैसों पर भी मोदी सरकार ने डाका डालने का काम किया है. पूर्व नागपुर युवक काँग्रेस अध्यक्ष अक्षय घाटोले ने कहा कि नोटबंदी के बाद ही नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी देश के गरीबों का करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया. संदेह जताया भी जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय ऑफिस भी दिल्ली में नोटबंदी के दौरान बना. जिससे ये ज्ञात होता है कि नोटबंदी की पूरी जानकारी मोदी सरकार के उच्चस्तरीय लोगों को थी और जनता के साथ विश्वासघात किया गया.

Advertisement

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से फजलुर रहमान कुरेशी,एन.एस.यु.आय.प्रदेश महासचिव वैष्णवी भारद्वाज,मध्य नागपुर अध्यक्ष स्वप्निल ढोके,महासचिव अझहर शेख,महासचिव शाहबाज चिस्ती,वसीम शेख,प्रज्वल शनिवारे,दुर्गेश हिंगणेकर,शोएब अन्सारी, शाहिद खान,इरफान शेख,वरूण पुरोहित,शुभम खुराणा, राकेश कैकाडे, अंकुश कळमकर, विजय मिश्रा,ऋषी चौहान,वेंकू शर्मा,निखिल लोणारे, अभिषेक धोटे,नितीन जुमले,राहुल मोहोड,अक्षय खडगी,नकील अहमद,सागर चव्हाण,नितीन गुरव,अजय पराते,नागेश धोपटे,गुरप्रित सिंग,राजू वारजूरकर आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.