Published On : Wed, Sep 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

पानी की किल्लत के खिलाफ युवक कांग्रेस का “गदाधारी आंदोलन”

Advertisement

* अधिकारियों, नेताओं के आशीर्वाद से टैंकर माफिया मालामाल
* भाजपा शासित मनपा के जलापूर्ति विभाग अधिकारी भ्रष्ट: शेलके
* आंदोलनकारियों ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे

नागपुर: एक तरफ शहर में 24 x 7 घंटे जलापूर्ति के नाम पर ओसीडब्ल्यू हर साल नागपुर महानगरपालिका से करोड़ों की लूट कर रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता जानबूझ कर शहर में जलापूर्ति बाधित कर टैंकर माफिया का समर्थन कर रहे हैं। साथ ही आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए केवल भाजपा पार्षदों के वार्डों में ही टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नागपुर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ “जय श्रीराम” का नारा लगाते हुए आंदोलन किया।

जलापूर्ति विभाग पहुंचने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के माध्यम से मध्य नागपुर में नागरिकों से करीब डेढ़ घंटे तक संवाद किया। इस अवसर पर नागरिकों ने जलापूर्ति और ओसीडब्ल्यू प्रशासन की मनमानी का ज़िक्र किया।

Advertisement

एक बड़े भाजपा नेता की करीबी कंपनी ओसीडब्ल्यू ने शहर में 24 घंटे, 365 दिन जलापूर्ति के नाम पर काफी निधि का दुरूपयोग किया। ओसीडब्ल्यू में भाजपा नेताओं द्वारा संचालित एक एजेंसी भी है। ओसीडब्ल्यू निरंतर नागरिकों को लूट रही है। शहरवासियों और नागपुर महानगरपालिका से भी टैंकर माफिया हर महीने लाखों रुपए कमा रही है।

साथ ही शहर में पानी की किल्लत पैदा कर टैंकर माफिया भाजपा नेताओं और पार्षदों के ज़रिए पैसा बना रही है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेल्के के मुताबिक नागपुर महानगरपालिका और ओसीडब्ल्यू के अधिकारी आम जनता को सलाह दे रहे हैं कि अगर टैंकर चाहिए तो भाजपा पार्षद से संपर्क करें। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से टैंकर का हिसाब-किताब मांगा। बंटी शेलके ने यह भी संकेत दिया कि वे जल्द ही सबूत संग्रह करेंगे और इस बात पर प्रकाश डालेंगे की कैसे ओसीडब्ल्यू और टैंकर माफिया भाजपा नेताओं के आशीर्वाद से मनपा को लूट रहे हैं।

मंगलवार के इस आंदोलन में राष्ट्रीय सचिव नगरसेवक बंटी बाबा शेलके, शहर अध्यक्ष तौसिफ़ खान, उपाध्यक्ष आकाश गुजर, प्रदेश सचिव वसीम शेख़, नयन तरवटकर, पीयुष जैसवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.