Published On : Wed, Dec 26th, 2018

118 प्रादेशिक सेना की भर्ती के लिए दूर दराज से शहर पहुंचे युवा

Advertisement

कड़ाके की ठंड में कस्तूरचंद पार्क और फुटपाथों पर सो रहे

नागपुर: नागपुर शहर में सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए दूर दराज के गांव और शहरों से आए लड़के नागपुर शहर में पहुंचे है.

इन दिनों शहर में ठंड काफी बड़ी हुई है. लेकिन शहर में अन्य जगहों पर व्यवस्था नहीं होने की वजह से भर्ती के लिए यह नौजवान कस्तूरचंद पार्क, समेत फुटपाथों पर रह रहे है और सो रहे है.

Advertisement

नागपुर स्थित 118 प्रादेशिक सेना सीताबर्डी किले में 27 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के दौरान जनरल ड्यूटी सिपाही, ट्रेडमेन (कुक) ,धोबी इन पदों की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी.

18 से 42 वर्ष के लोग इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते है. 27 दिसंबर को सुबह साढ़े पांच बजे सभी को यहाँ मौजूद रहना होगा. भर्ती के लिए और नौकरी की उम्मीद आखों में लेकर यह लोग तकलीफ भी झेल रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.