Published On : Mon, Dec 15th, 2014

आमगांव : राष्ट्र की सेवा के लिए युवा पुलिस दल में शामिल हो – डॉ. अजय देवरे

Advertisement

aamgaaon
आमगांव (गोंदिया)। आज के युग में कठिन परीक्षा के अलावा कोई पर्याय नहीं है. मेहनत से महाविद्यालय के छात्रों ने पुलिस दल में शामिल होकर अपना उज्वल भविष्य बनाकर राष्ट्रसेवा और समाजसेवा करे ऐसा आवाहन उप विभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. अजय देवरे ने पुलिस स्टेशन आमगांव और आरजु महिला मंडल आमगांव के संयुक्त कार्य से आयोजित किये भर्ती पूर्व पुलिस प्रशिक्षण शिविर में मार्गदर्शन करते हुए किया.

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दिप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम की शुरुवात अध्यक्ष गोपाल घोड़े, भवभूति महाविद्यालय ने किया. इस दौरान जयश्री पुंडकर, प्रा. झेड. डी. पट्ठे, बी.ड़ी. मडावि पुलिस निरीक्षक, सचिन पवार, सहा. पुलिस निरीक्षक, सहा. पुलिस निरीक्षक विशाल राजे, विनायक अंजनकर आदि उपस्थित थे.

भवभूति महाविद्यालय के छात्रों के मार्गदर्शन केंद्र के प्रभारी प्रा. झेड डी. पट्ठे ने कहाँ पुलिस दल में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा देकर आगे बढ़ा जाता है. जिसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन हमारे महाविद्यालय की ओर से निशुल्क देकर आवश्यक किताबें उपलब्ध करके देने का अभिवचन इस दौरान दिया गया. अपने भाषण में प्रा. गोपाल घोड़े ने कहाँ कठोर मेहनत के अलावा शैक्षणिक गुणवत्ता आवश्यक है. पुलिस दल में अभी तक उच्च पद पर पहुंचने के लिए ग्रंथालय में किताबे उपलब्ध है. जिसका उपयोग छात्रों ने करना चाहिए ऐसा आवाहन इस दौरान किया गया.

भर्ती पूर्व पुलिस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए स्थानीय पुलिस विभाग के इस उपक्रम की तारीफ की. आरजू महिला मंडल के अध्यक्षा जयश्री पुंडकर ने कहाँ ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्रों को पुलिस दल में नौकरी दिलाने के लिए और भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर भविष्य में आयोजित किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम का संचालन सचिन पवार सहा. पुलिस निरीक्षक ने किया वही आभार प्रदर्शन बी.ड़ी. मडावी पुलिस निरीक्षक ने किया. इस दौरान कुल 321 प्रशिक्षणार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

कार्यक्रम की सफलता के लिए विशाल राजे सह. पुलिस निरीक्षक, मिसाल, भंडारकर, बरैया, नागदेवे, सोनटक्के, महिला पुलिस सिपाई फुल्लुके, कडव, सलामे, विनायक अजेनकर ने परिश्रम लिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.