Published On : Sat, Oct 4th, 2014

चिखली : पत्थरों से कुचलकर युवक की हत्या

Advertisement

Murder in Chikhali
चिखली (बुलढाणा)। 
स्थानीय गौरक्षणवाडी निवासी अंकुश लक्ष्मण पंडितकर की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई. उनकी लाश स्थानीय जिला परिषद मैदान में निर्मित तालुका क्रीड़ा संकुल के प्रांगण में आज 4 अक्तूबर को सुबह दिखाई दी. हत्या का कारण और आरोपियों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

शनिवार की सुबह घूमने निकले लोगों को नाली के किनारे एक लाश पड़ी दिखाई दी. उसका चेहरा पत्थरों से कुचलकर छिन्न-भिन्न कर दिया गया था. लाश की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी. पांडुरंग कोईगडे से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच में लाश अंकुश पंडितकर की निकली. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है.

Murder in Chikhali  (2)
Murder in Chikhali

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.