Published On : Mon, Mar 23rd, 2015

धामणगांव रेलवे : दो लोगों ने की आत्महत्या

Advertisement


धामणगांव रेलवे (अमरावती)।
धामणगांव रेलवे में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली. बैंक के कर्ज से परेशान होकर युवाकिसान किसन मधुकर उजवने (56, जुना दत्तापुर) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उसके पास 3 एक्कड खेत था. जिसके लिए स्टेट बैंक की कृषि शाखा से 61 हजार का कर्ज लिया था.

बेमौसम बारिश से फसल चौपट होने से कर्ज फेडने की बात से परेशान था. उसने घर में जहर पीकर आत्महत्या कर ली. इसी तरह मंगरुल दस्तगीर के वरुड बगदादी स्थित निम्न वर्धा प्रकल्प के पानी में शुक्रवार को एक युवक की लाश दिखाई दी, सूचना पर मंगरुल पुलिस ने लाश को बाहर निकाला. जिसकी शिनाख्त पहचान पत्र से धर्मपाल खवसे (42, नारा, कारंजा घाडगे) के रुप में हुई है. वह हमेशा मंगरुल में भीकाजी महाराज के दर्शन के लिए यहां आता-जाता था.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.