Published On : Thu, Sep 17th, 2020

ऑक्सीमित्र अभियान के तहत कोरोना जनजागृती के लिए आप कार्यकर्ताऑ का जनता से सीधा संवाद

Advertisement

नागपुर – ऑक्सीमीटर के कारन लोगों का अनमोल जीवन बच सकता है ऐसा संदेश दिल्ली के मा मुख्यमंत्री श्री अरविंदजी केजरीवाल ने अपने अनुभव से दिया है.

कोविड महामारी के सुरवात में दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा प्रमाण पर थी , परंतु दिल्ली सरकार द्वारा अनेक नवीनतम प्रयोग किये गये. उसमे प्लाज्मा थेरपी हो या ऑक्सीमीटर के माध्यम से होम कोरणटाईन्स हो इत्यादि यशस्वी प्रयोग के कारन ही दिल्ली में महामारी पर नियंत्रण किया गया .यह प्रयोग दिल्ली तक मर्यादित न रहकर इसी माध्याम से संपूर्ण देश की जनता में जनजागृती निर्माण हो सकती है,

इसलिए राष्ट्रव्यापी ऑक्सीमित्र अभियान दिल्ली के मुख्यमंत्री मा. अरविंदजी केजरीवाल इनके द्वारा सुरू किया गया है . उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्यांऑ को घर-घर जाकर सभी सामान्य जनता का ऑक्सीजन लेव्हल मापने का महत्व समझा दिया है.

यही राष्ट्रव्यापी अभियान का भाग के तहत नागपूर में आम आदमी पार्टी के ऑक्सीमित्र घर-घर जाकर कोरोना जागरूकता अभियान चलाते हुए नागरिको से सीधा संपर्क और संवाद करने वाले है.

Advertisement

पूरा विश्व इस समय कठीण दौर से गुजर रहा है. ऐसे मौके पर हम सब लोगों ने एक दुसरे की मदद करना चाहिए ऐसी अपनी जबाबदारी होनी चाहिए . यही भावना रखकर ऑक्सीमित्र अभियान के अंतर्गत यदि हमने किसी व्यक्ती की ऑक्सीजन लेव्हल मापी और वह कम रहती है तो तउनको सतर्क करके समय पर चिकित्सा उपलब्ध करवा दी जाये तो उसकी जान बचाई जा सकती है, यही उद्देश्य सामने रखकर आनेवाले गुरुवार दिनांक १७ सप्टेंबर २०२० से नागपूर के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोव्हीड -१९ महामारी में ऑक्सीमित्र अभियाना के तहत घर-घर जाकर जनता से संवाद करेंगे . संक्रमण के काल में
खुद सोशल और फिजिकल डिस्टनसिंग का पालन करेंगे और उसका महत्व भी दूसरों को समझाते हुए अन्य सावधानियां , जैसे – मास्क का उपयोग करना , समय – समय पर हाथ धोना , आमने-सामने चर्चा नही करना , बहुत महत जरूरी काम के शिवाय बाहर न निकलना इत्यादी सुचना भी देनेवाले है.

आज से नागपूर शहर की सभी विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीमित्र अभियान के तहत कार्य सुरू किया जायेगा . नगर -मोहल्ला में घर-घर जाकर, पोलीस स्टेशन, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक जगह ऑक्सीमित्र अभियान चलाकर कोरोना विषाणू के लक्षण, जनजागरण, जागरूकता निर्माण करके स्वास्थ्य ठीक रखने हेतु ऑक्सीमीटर कैसे महत्वपूर्ण काम करता है समझाकर ऑक्सीजन लेव्हल मापकर जनता की सेवा करने वाले है. ऐसा करके स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत संस्था, दवाखाने, कोरोना योद्धा इनको भी स एक प्रकार की मदद करने वाले है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.