Published On : Fri, Apr 28th, 2017

बेटी के जन्म पर योगी सरकार देगी 50 हजार का बॉन्ड

Advertisement


लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार गरीब परिवारों के लिए भाग्यलक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत केंद्र की बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ योजना को भी प्रोत्साहन मिलेगा। भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत बेटी पैदा होने पर परिवार को 50 हजार रुपये का बांड दिया जाएगा। इतना ही नहीं मां को भी 5100 रुपए दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में घर में बेटी के जन्म लेने की दशा में सरकार परिवार को उसके नाम का 50 हजार का बांड देगी। इसके साथ ही 5100 रुपया नकद दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ योजना’ को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। योगी सरकार गरीब परिवारों के लिए भाग्यलक्ष्मी योजना का शुभारंभ करने जा रही है। अब जिसके तहत बेटी पैदा होने पर परिवार को 50 हजार रुपये का बांड दिया जाएगा। प्रसूता को को भी 5100 रुपए दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत जैसे-जैसे बेटियां बड़ी होंगी, उनको पढ़ाई में भी आर्थिक सहयोग सरकार की तरफ से मिलेगा। योजना के तहत कक्षा 6 में पहुंचने पर बेटियों को 3 हजार, कक्षा 8 में 5 हजार रुपए मिलेंगे। बेटियों के हाईस्कूल में पहुंचने पर उन्हें 7 हजार और इंटर में आने पर बेटियों को 8 हजार रुपए मिलेंगे।

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इतना ही नहीं बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर अभिभावक को शादी और उच्च शिक्षा के लिए सरकार की तरफ से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। योगी सरकार भाग्यलक्ष्मी योजना को लेकर अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है।

इस योजना का लाभ बीपीएल परिवारों को मिलेगा। इसके अलावा जिनकी सालाना आय 2 लाख रुपये हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ देने की तैयारी है। इस संबंध में सरकार प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में लाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.