Published On : Mon, Aug 19th, 2019

एनसीसी कैंप में योगशिविर आयोजित

Advertisement

– योग सम्पदा परिवार के 77 वर्षीय योगगुरु गंगाधर पोडल्लीवार ने सहयोग किया

नागपुर : विभा फाउंडेशन के सफल प्रयासों में जुड़ते हुए गत दिनों नं. 2 महा एयर स्क्वाड्रन NCC नागपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दुसरे सत्र में सफलता पूर्वक योग शिविर का आयोजन नागपुर के विभिन्न विद्यालयों से आये कैडेट्स के लिए कराया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्ति उपरांत दो दशकों से नागपुर एवं विदर्भ के अनेक शहरों में योग सिखा रहे योग सम्पदा परिवार के 77 वर्षीय योगगुरु गंगाधर पोडल्लीवार के साथ सहयोगी योग शिक्षक श्रीमती नूतन पलांदुरकर एवं किशोर चरड़े ने कैडेट्स को योग का महत्त्व बताया व् विभिन्न प्रकार के आसान कैडेट्स से करवाये।

Advertisement

सम्पूर्ण सत्र बेहत ही आनंददायक व् ऊर्जा से परिपूर्ण रहा जिसे NCC यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर डी. भारत ने आयोजित कार्यक्रम को काफी सराहा इसके साथ सभी को योग अपने जीवन में नित्य रूप से करने हेतु प्रेरित किया। एयर फ़ोर्स के अधिकारी मास्टर वारंट ऑफिसर डी.के.त्रिपाठी व जूनियर कमीशन ऑफिसर आर. सिंह ने भी योग शिविर का लाभ उठाया और अपने भाषण में जिक्र करते हुए सम्बोधित भी किया की सेना में योग करने का बहुत महत्त्व है।

योग शिविर के कार्यक्रम में विभा फाउंडेशन के सदस्य व NCC के पूर्व कैडेट व् वर्तमान में एयर इंडिया में कार्यरत श्री ओमकार द्धिवेदी ने कैडेट्स को एकता एवं अनुशासन के मूल मन्त्र के साथ NCC के कैडेट्स किस तरह सेना के साथ अन्य क्षेत्र में अपना नाम कमा रहे है इस जानकारी से अवगत कराया। NCC के कैडेट्स साई, कैडेट्स आंचल, कैडेट्स शामली व् कैडेट्स अजय ने कार्यक्रम प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.