Published On : Tue, Nov 27th, 2018

43वें राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में योग खिलाड़ी धनश्री लेकुरवाले ने हासिल किए दो ब्रॉन्ज़ मेडल

Advertisement

नागपूर : योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से पंजाब के पटियाला में आयोजित 43वें राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नागपुर की प्रतिभाशाली व अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धनश्री लेकुरवाले ने दो ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए हैं. मेजर तेजिंदर पाल सिंह सोहल मल्टिपर्पज जिम्नासिम हॉल में यह स्पर्धा हुई. स्पर्धा अंडर 17 में आर्टिस्टिक पेयर ग्रुप में धनश्री और श्रद्धा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया.

एथलिटिक योगासन में भी धनश्री ने ब्रॉन्ज़ हासिल किया. स्पर्धा में महाराष्ट्र संघ ने कुल 19 मेडल जीते. सबसे ज्यादा मेडल जीतकर पश्चिम बंगाल इसमें विजेता साबित हुआ. हरियाणा दूसरे और झारखंड संघ तीसरे स्थान पर रहा.

धनश्री कवी कुलगुरु कालिदास विश्वविद्यालय की छात्रा है. साथ ही वह वाय. के. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट व योगा लाइफ सेंटर की नियमित खिलाड़ी है. राष्ट्रीय स्पर्धा में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीतनेवाली धनश्री को उसके यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. श्रीनिवास वरखेडी, डॉ. मधुसूदन पेन्ना, डॉ. कलापिनी अगस्ती, प्राध्यापक, डॉ. शरद सूर्यवंशी, सतीश मोहगावकर, अनिल मोहगावकर और महाराष्ट्र व नागपुर जिला योग असोसिएशन ने बधाई दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.