Published On : Tue, Aug 27th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए योग अत्यंत आवश्यक: महिला पतंजलि योग समिति की राज्यस्तरीय बैठक

Advertisement

ओम परम पूज्य स्वामी जी महाराज जी एवं परम श्रद्धेय आचार्य श्री के पावन चरणों में अनंत कोटि नमन। संपूर्ण भारत में महिलाओं का नेतृत्व करने वाली पूज्य दीदी मां के चरणों में भी अनंत कोटि नमन।

महिला पतंजलि योग समिति, महाराष्ट्र पूर्व की राज्यस्तरीय बैठक 22 अगस्त को नागपुर के गुरु संगत दरबार कमल में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि आदरणीय सुधा जी अलीमोरे (वरिष्ठ राज्य प्रभारी), आदरणीय राव यशपाल आर्य (संरक्षक), और स्नेहलता जी आर्य (महिला पतंजलि योग समिति की मुख्य संरक्षक) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Gold Rate
Feb21 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,58,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,47,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के मुख्य राज्य प्रभारी आदरणीय दिनेश जी राठौड़, महाराष्ट्र पूर्व के अध्यक्ष BST आदरणीय प्रदीप कटेकर जी, और राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय जी भी मार्गदर्शन हेतु उपस्थित थे।

सुधा जी (वरिष्ठ राज्य प्रभारी) ने महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ाने में योग के महत्व पर जोर दिया और हरिद्वार से प्राप्त निर्देशों की जानकारी दी। सभी राज्य की बहनों ने अपने-अपने जिलों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

आदरणीय यशपाल जी और स्नेहलता आर्य जी ने तन, मन, धन से सेवा कार्य करने के लिए नागपुर के कार्यों को और अधिक मजबूती से करने के लिए प्रेरित किया।

राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान, दिनेश जी राठौड़ ने सभी बहनों का मार्गदर्शन किया।

महिला पतंजलि योग समिति महाराष्ट्र पूर्व की राज्य टीम की प्रभारी संजीवनी माने ने मार्गदर्शन करते हुए 10 वर्षों से अधिक समय से कक्षा चला रहे लोगों का अभिनंदन किया।

शोभा जी भागिया (सह राज्य प्रभारी) ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान संवाद, अनुशासन, समर्पण, दृढ़ निश्चय, और पारदर्शिता की महत्ता पर जोर दिया।

बैठक में महानंदा पाटिल, स्मिता रेभनकर, माया चौहान, कंचन ठाकरे, और मीनल जैसी राज्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाप्त हुई।

इस बैठक में नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, जलगांव, नंदुरबार, धुले, नाशिक, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, और अमरावती जिलों के जिला प्रभारी, योग शिक्षक, और योग साधकों की बड़ी उपस्थिति रही। बैठक को रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ संपन्न किया गया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement