Published On : Thu, May 17th, 2018

कर्नाटक में तीसरी बार येदियुरप्पा सरकार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Advertisement

बेंगलुरु : कर्नाटक में 48 घंटे के सियासी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बीजेपी की सरकार बन गई है. बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने आज सीएम पद की शपथ ले ली है. प्रदेश के राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा ने लोगों को हाथ दिखाकर उनका अभिवादन किया. बता दें कि येदियुरप्पा तीसरी बार कर्नाटक के सीएम बने हैं.

शपथ ग्रहण समारोह में लगे मोदी-मोदी के नारे
येदिय़ुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी-मोदी के नारे लग रहे थे. इतना ही नहीं जैसे ही येदियुरप्पा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत भी मोदी-मोदी के नारे से किया.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंदिर में की पूजा-अर्चना
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले येदियुरप्पा मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. बता दें कि इससे पहले मतदान के दिन भी येदियुरप्पा ने मंदिर में पहले पूजा की थी और फिर पोलिंग बूथ पहुंचे थे.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
एक तरफ बीजेपी के सीएम उम्मीदवार शपथ ली है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) का रुख किया है और तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया है.

देर रात सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई
कांग्रेस की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी, अशोक भूषण और एसए बोडबे की खंडपीठ ने आधी रात के बाद पौने दो बजे कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर सुनवाई शुरू की और सुबह पांच बजे य‍ह फैसला सुना दिया कि व‍ह राज्‍यपाल के संवैधानिक अधिकारों में दखल नहीं दे सकती, इसलिए येदियुरप्‍पा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक आज ही शपथ लेंगे. याचिकाकर्ता कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने अर्जी दी थी कि शाम तक इस शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया जाए, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

बहुमत साबित करना होगा चुनौती
देर रात तक सुनवाई करने के बाद खंडपीठ ने एक अहम बात कही है कि शुक्रवार(18 मई) को अदालत इस मामले में पर दोबारा सुनवाई करेगी और दोनों ही पक्षों के समर्थन करने वाले विधायकों की सूची सौंपनी होगी. कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी से कहा कि वे बीजेपी और कांग्रेस-जेडीएस के समर्थकों की वह लिस्ट कोर्ट में जमा करवाएं जो उन्होंने राज्यपाल को सौंपी हैं.

किसके खाते में कितनी सीटें
राज्य में 12 मई को 222 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 78 व जेडी(एस) को अपनी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ 38 सीटों पर जीत हासिल हुई है. ऐसे में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement