Published On : Mon, Jul 9th, 2018

यवतमाल में पुलिया मस्ती बनी जान की आफत

Advertisement

नागपुर: जी हां! वणी तहसील के पेटूर पुलिया पर अचानक आई बाढ़ में सुनील सुभाष भोयर उस नाले को पार करता हुआ बहाव को मानो चुनौती दे रहा था. उसी तेज बहाव में नाचते-नाचते अचानक वो बहता चला गया.

आज अचानक आई भारी बरिश के चलते मोहली रासा घनसा इलाके में सभी नदी-नाले उफान पर आ आ गए थे.,लेकिन काम के चलते ग्रामीणों को एक जगह से दूसरी जगह जाना भी जरूरी था. कई लोग संभलकर पानी का अंदाज लेते हुए पुलिया से गुजर रहे थे लेकिन सुनील नामक यही युवक बहाव के बीचो-बीच मौज में नाच गा रहा था जिसने उसे बहा ले गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.