Published On : Sat, Jun 27th, 2015

यवतमाल में बिक रहें बुरसी लगे लड्डू

Advertisement


नेहरू चौक के गुजरात स्विटमार्ट से किए थे खरेदी

यवतमाल। स्थानीय नेहरू चौक स्थित गुजरात स्विट्स एवं उपहार गृह से दोपहर को खरीदे गए बुंदी के लड्डू फोड़ते ही उसमें बुरसी (फंगस) दिखाई दिया.  जिससे इस दुकानदार को यह बात खरीददार मनोज जयस्वाल ने बताई. जिसके बाद यह दुकानदार जनता की जान के साथ खिलवाड़ करनेवाली मिठाई बेचने के कारण कोई माफी भी नहीं मांग रहा था. उसने इतनी गंभीर बात को आसानी से लेते हुए कह दिया कि, तुम्हारे पैसे वापस ले जाओ. मगर कई दिनों की रखी बासी मिठाई खराब हो गई है. उसे अभी फेंक देता हूं, ऐसा भी कहना उसने गवारा नहीं समझा.

इस मामले की जानकारी फूड अॅन्ड ड्रग विभाग के अधिकारियों को मोबाईल पर देने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया. जिससे इस घटना की शिकायत जिलाधिकारी सचिंद्र प्रताप सिंह से की गई है. ताकि ऐसी जानलेवा मिठाई बेचनेवाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

उल्लेखनीय है कि, कैसे बुरसी लगा अनाज या मिठाई खाने से बड़ी गंभीर बिमारियां होती है. जिसमें जान भी जा सकती है, ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया है. कई दवाई कंपनियों ने तो बुरसी लगे अनाज या अन्य चीज खाने से सचेत किया है. जिसके पोस्टर भी अस्पतालों में लगे हुए है, ऐसे दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.