उमरखेड़ (यवतमाल)। पुसद-उमरखेड़ मार्ग पर एक कमांडर जीप ने दुपहिया को टक्कर मार दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ हैं. उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है. घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलावा निवासी अविनाश दीपके (24) अपनी दुपहिया क्र. एम.एच. 29- ए.पी.-9386 से उमेरखेड़ से मुलावा जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कमांडर जीप क्र. एम.एच. 26- सी-869 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. घटना घटते ही जीप चालक घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना में दुपहिया सवार जख्मी हो गया. नागरिकों ने तुरंत जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया और पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने जीप को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जांच उमरखेड़ पुलिस कर रही है.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...





