Published On : Sat, Jun 27th, 2015

यवतमाल : पति की हत्या को आत्महत्या बतानेवाले पत्नी, प्रेमी गिरफ्तार

Advertisement

यवतमाल।
आर्णी रोड़ पर स्थित किन्ही गाव में 16 जुन को पति की हत्या करके उसे आत्महत्या का रंग देनेवाली पत्नी और प्रेमी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मृतक का नाम विजय पोहनकर (30) था. उसने कुए में कुदकर आत्महत्या की है, ऐसा पहले बताया गया था, मगर आत्महत्या करने से पहले मृतक विजय ने खुद की जेब में चिट्ठी लिखकर उसे प्लॉस्टिक की पन्नी में रख दिया था.

पुलिस को वह चिट्ठी मिलने के बाद इस हत्याकांड का सुराग लगा. उसी का धागा पकड़ते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी नीता पोहनकर (26) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया मगर वह कुछ भी बताने से इन्कार कर रहीं थी तो उसका प्रेमी गादेवार थाने के इर्दगिर्द चक्कर लगा रहा था. जिससे थानेदार को शक हुआ. उसने नीता को छोड़ दिया, जिसके बाद नीता और गादेवार दोनों मिले, मगर उनका पिछा सिविल ड्रेस में दो पुलिस कर्मी कर रहें है इस बात की भनक दोनों को नहीं थी. जिससे इन दोनों को पकड़ लिया गया. जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस ने इन दोनों के घरों की तलाशी लेने के बाद और भी चिट्ठियां बरामद हुई. जिसमें मृतक को इन दोनों की तकलीफ थी. इन दोनों ने उसको मौत के घाट कैसे उतारा? इसकी जानकारी अभीतक नहीं मिल पाई है, मगर आज इन दोनों को न्यायालय में हाजिर कर पीसीआर की मांग करेंगे, उसके बाद इस हत्या का राज उगलवाएंगे, ऐसा ग्रामीण पुलिस थाने के थानेदार ने बताया है.

मृतक की मॉँ ने की थी एसपी से शिकायत
मृतक की मॉँ ने पुत्र विजय की आत्महत्या नहीं है, उसकी हत्या की गई है, ऐसा आरोप करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह से लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए थे. उसके बाद हत्या के राज उजागर हुआ है.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
arrest-2

Representational Pic

Advertisement
कोल्हापुर में फीफा फाइनल का जबरदस्त उत्साह #maharashtranews #kolhapur #updatenews #maharashtra #news

कोल्हापुर में फीफा फाइनल का जबरदस्त उत्साह #maharashtranews #kolhapur #updatenews #maharashtra #news

महायुति नेताओं से संयम की अपील #maharashtranews #ratanagiri #updatenews #maharashtra

महायुति नेताओं से संयम की अपील #maharashtranews #ratanagiri #updatenews #maharashtra

दिव्यांग ठेला संचालक की मौके पर मौत #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews #maharashtra

दिव्यांग ठेला संचालक की मौके पर मौत #vidarbhanews #nagpur #crimenews #nagpurnews #maharashtra

डॉक्टर मारपीट मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में #maharashtra #updatenews #maharashtranews #news

डॉक्टर मारपीट मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में #maharashtra #updatenews #maharashtranews #news

शिक्षकों की मांग पर छात्रों का धरना

शिक्षकों की मांग पर छात्रों का धरना

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन नौटंकी - बावनकुले #NagpurNews #MaharashtraNews #BJP #studentprotest

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन नौटंकी - बावनकुले #NagpurNews #MaharashtraNews #BJP #studentprotest

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges