Published On : Wed, Jun 24th, 2015

यवतमाल : बेकसुर को पीटा : 6 कमांडों पर गुनाह दर्ज

Advertisement


यवतमाल।
स्थानीय कॉटन मार्केट चौक में खड़े एक बेकसुर युवक को पिटनेवाले 6 पुलिस कमांडों के खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया है. इन कमांडों ने उसे मटके का धंदा करता है, ऐसा आरोप करते हुए कल शाम 4.30 बजे अरमान से पिटा था. बेकसुर युवक गिरजा नगर निवासी कपिल कांबले (24) है. उसने घटना की शिकायत यवतमाल शहर थाने में दी. जिसके बाद गुनाह दर्ज किया गया. आरोपी कमांडों में प्रविण उईके, सागर सिड़ाम, अमित शेंडेकर, नितिन राऊत, निलेश कदम और संतोष उघडे का समावेश है.

इन सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 324, 147, 143 और 34 में गुनाह दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 6 कमांडों यवतमाल शहर के वडगाव रोड थाने में कार्यरत है. उनका कार्यक्षेत्र सिमेंट रोड से दक्षिण हिस्से में है, मगर वे कॉटन मार्केट चौक याने सिमेंट रोड के उत्तरिय क्षेत्र में गए थे. जबकि यह उनका कार्यक्षेत्र नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने उक्त बेकसुर युवक कपिल को बिना सबुत के मटके का धंदा करने का आरोप लगाते हुए उसे लाथों और मुक्कियों से पिटा.

इस समय पुलिस की हैवानियत देखने के लिए बड़ी संख्या में मोहा के लोग और धामणगाव रोड़ से यवतमाल आने-जानेवाले लोग उपस्थित थे. उनमें से कई लोगों ने बिचबचाव करने की कोशिश भी की, मगर इन कमांडोंज के सरपर तो सैतान सवार था. जिसके चलते उन्होंने किसीकी बात नहीं सुनी. जबतक कपिल मार खाकर निचे नहीं गिर पड़ा तबतक पिटाई करते रहें. उसके बाद गालीगलौच करते हुए यह लोग निकल गए. उसके बाद प्राथमिक उपचार करने के लिए परिचितों ने अस्पताल ले गए. उसके उपरान्त घटना की शिकायत उक्त पीडि़त युवक ने शहर थाने में दी. इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई. तबतक पीडि़त थाने में बैठा हुआ था. बाद में इन 6 कमांडों के खिलाफ गुनाह दर्ज करने का इशारा मिलते ही गुनाह दर्ज किया गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.