Published On : Sat, Jun 20th, 2015

यवतमाल : उत्पादन शुल्क ने अवैध देसी शराब बिक्री केंद्र पर मारे छापे

Advertisement


13 अपराध दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.30 लाख सामग्री जब्त

यवतमाल। यवतमाल एवं बाभुलगाव तहसील में राज्य उत्पादन शुल्क ने अलग-अलग स्थानों गैरकानूनी तरीके से चल रहें अवैध शराब बिक्री एवं हातभट्टी पर छापे मारे. इन छापों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 13 पर अपराध दर्ज किए गए.

जिलाधिकारी तथा नागपुर के उत्पादन शुल्क ने स्थानीय विभागीय उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार अधीक्षक पराग नवलकर के मार्गदर्शन में यह छापे मारे. बाभुलगाव तहसील में राणी अमरावती, सावर, पिंपलगाव, चेंडकापुर में छापे मारकर अवैध रूप से जमा की हुई शराब जब्त किया गया. इस कार्रवाई में 6 अपराध दर्ज किए गए. इसमें 3 वाली, 3 बेवारस और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस छापे में हातभट्टी शराब 60 लिटर, कच्ची शराब 1780 लिटर, देसी शराब 14 लिटर एवं विदेशी शराब 7 लिटर का समावेश है. जिसका मूल्य कुल 52 हजार है.

यवतमाल तहसील के गोधणी खदान एवं सावरगड गाव के हद में छापे मारे गए. इन छापों में कुल 7 अपराध दर्ज किए गए. तथा 4 वारस, 3 बेवारस एवं 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इन स्थानों से हातभट्टी शराब 40 लिटर, कच्ची शराब 1165 एवं हिरोहोंडा कंपनीची मोटरसाईकिल जब्त की गई. जब्त किए सामग्री का मूल्य 78 हजार रुपए है.

इस कार्रवाई में उत्पादन शुल्क के निरीक्षक ए.बी.झाडे, दुय्यम निरीक्षक ए.एन. शिरभाते, डी.बी. पाटिल, डी.ओ. कुटेमाटे, जवान ए.ए.पठान, एस.जी. घाटे, एन.डी. दहेलकर, एम. रामटेके, महेश खोब्रागडे, एस. दुधे, वाहन चालक डी. मेश्राम आदि शामिल थे.
RAID

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.