Published On : Mon, Nov 5th, 2018

बाघिन अवनि के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Advertisement

नागपुर शहर युवक कांग्रेस ने किया आंदोलन

नागपुर: बाघिन अवनि को मार गिराए जाने की घटना का नागपुर शहर युवक कांग्रेस ने जमकर विरोध किया. साथ ही बीजेपी सरकार व वन मंत्री सुधीर मुगट्टीवार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. शिकारी शफअत अली की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारे प्रदर्शन किए.

सरकार के ऊपर सवालिया निशान भी उठाया गया की सरकार शेर बचाओ के नारे लगती है. करोड़ोॉ रुपए खर्च करती है. लेकिन फिर अवनि जो एक मादा शेर थी, जिनसे भविष्य में शेरों की तादाद बढ़ सकती थी तो उसे बेहोश न करते हुए शूट क्यों क्या गया?

Advertisement

युवक कांग्रेस के इस आंदोलन में अन्य पशु प्रेमी संस्थाएं भी शामिल हुईं थीं. आज के इस आंदोलन के मार्गदर्शक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष विकास ठाकरे, नागपुर निरीक्षक युवा कांग्रेस सागर देशमुख व आन्दोलन का नेतृत्व नागपुर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष कुणाल पुरी, नागपुर कांग्रेस सचिव आनंद तिवारी, महेश बालपांडे ने किया इस आंदोलन में मुख्य रूप से महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अजित सिंह,नीलेश खोरगड़े,धीरज पांडे, संदीप देशपांडे,जेरल बनाइत, अनमोल लोनरे,अनियोष नियिगी,अक्षय आदमने, पिंटू तिवारी,सूरज थापा, ऑगस्टिन जॉन,चार्ल्स निओल्ड,पवन सिंह बामरा आदि उपस्तिथ थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.