Published On : Wed, Dec 6th, 2017

यशवंत सिन्हा का आंदोलन समाप्त

Advertisement

Yashwant Sinha Protest in Akola
अकोला: तीन दिनों से शुरू पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का आंदोलन समाप्त हो चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फ़ोन पर हुई बातचीत में किसानों से सम्बंधित माँगे मान ली गयी जिसके बाद सिन्हा ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। आंदोलन को समाप्त करते समय किये गए अपने वक्तव्य में सिन्हा ने कहाँ की हमारी माँगे मुख्यमंत्री द्वारा भले ही मान ली गई हो फिर भी इसमें हार-जीत की बात नहीं यह आम आदमी की जीत है। सिन्हा ने किसानों से भी आत्महत्या न करने का वादा लिया। किसान को कमजोर नहीं होना चाहिए अगर कोई समस्या है तो इसके लिए किसान जागरण मंच से संपर्क करे।

सरकार से हो रही बातचीत का किसानों को हवाला देते हुए सिन्हा ने जानकारी दी की जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम से संपर्क हुआ। आज सुबह 11 बजे खुद उन्हें फडणवीस का फ़ोन आया था। उनसे सार्थक बातचीत हुई,सरकार ने हमारी माँगे मान ली गई। तीन दिनों में किसानों को पांच हजार करोड़ का फायदा होने का दावा सिन्हा द्वारा किया गया। उन्होंने यह भी कहाँ की इसका फायदा राज्य भर में होगा अगर सरकार अपने वादे से पलटती है तो फिर आंदोलन किया जायेगा।

पुलिस मुख्यालय ग्राऊंड पर आंदोलन कर रहे यशवंत सिन्हा को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया था। आंदोलन समाप्ति के कुछ देर पहले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी के साथ आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति मेनन ने अकोला पहुँचकर समर्थन जारी किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.