
नागपुर– कोरोना काल मे कई लोग विभिन्न शहरों में फंस गए है. जिसके कारण इनके रिश्तेदार चाहकर भी इनकी मदद नही कर पा रहे है. लेकिन इस बीच ऐसे भी कई मामले सामने आ रहे है, जिसमें इंसानियत की मिसालें सामने आ रही है.
कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दक्षिण- पश्चिम के अध्यक्ष यश सातपुते को उनके परिचित का फोन आया और उनके रिश्तेदार सूरत के एक निजी हॉस्पिटल में कोविड़ के इलाज के लिए भर्ती होने की बात परिचित ने कही.
मरीज को जल्द से जल्द एक इंजेक्शन की जरूरत थी, लेकिन वो नही मिलने की वजह से उन्होंने यश सातपुते फोन कर मदद मांगी,इसके बाद यश ने तुरंत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इसकी जानकारी दी.
फडणवीस को इसकी जानकारी मिलते ही , उन्होंने तुरंत मरीज को दवाई और इंजेक्शन हॉस्पिटल में उपलब्ध करा दी.इस प्रकार से सूरत में इलाज करा रहे नागपुर के मरीज को भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष यश सातपुते ने मदद की.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







