Published On : Sun, Sep 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

5 अनाथ बच्चों से मिले यादव,बावनकुले ने ली जिम्मदारी

Advertisement

-संजय गांधी निराधार व अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने में की मदद

रामटेक/नागपुर – तहसील अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्रामपंचायत कट्टा गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधि गज्जू यादव ने जाकर एक परिवार से मिले,जहाँ २ परिवार के कुल 5 बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई जिससे वे अनाथ और बेसहारा हो गए.

यादव के अनुसार प्रणाली किशोर बंधिया,संकेत किशोर बंधिया,पूर्वी किशोर बंधिया की माँ पुष्पा बंधिया का 4 अप्रैल 2016 को मृत्यु तथा पिता किशोर बंधिया का जनवरी 2021 में कोविड-19 के चलते मृत्यू हो गया था.

उसी प्रकार कुमारी दिक्षा अंकुश हिरकने व अमन अंकुश हिरकने की माता के जन्म के पश्चात किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर चली गयी तथा पिता अंकुश हिरकने की मॄत्यु हो गई
इन पांच बच्चों के माता-पिता की मृत्यू होने से यह बच्चे अनाथ हो गए,यह जानकारी मिलने के बाद गज्जू यादव ने नायब तहसीलदार प्रेमकुमार आड़े को गांव में बुलाकर इन बच्चों से मिलकर उनके संजय गांधी निराधार योजना में फॉर्म भरने की व्यवस्था की।इसके बाद हर एक को एक हजार रुपये हर माह मिलेंगे साथ ही दोनों परिवार के क्रमशः तीन औऱ दो बच्चों के अंत्योदय योजना के तहत नये राशन कार्ड बनाव दिये,जिसके चलते उन्हें हर माह पैंतीस किलो अनाज मिलेगा ।

Advertisement

यादव ने बताया कि जल्द ही उसी प्रकार उनकी शिक्षा की व्यवस्था तथा उनके घर पर सोलर पैनल लगवाकर उन्हें मुफ्त में बिजली उपलब्ध करायी जायेगी ।

इन गरीब बच्चों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी चंद्रशेखर बावनकुले ने गज्जू यादव के निवेदन पर ली है साथ ही अन्य सरकारी सुविधाओं की मंजूरी के लिए प्रयास करने के लिए यादव को आश्वस्त किया ।

इस अवसर पर रणवीर यादव,अमित सिंग,शानू शेख,रामरतन गजभिए,रिजवान पठान,सोहेल शेख,शाहिल शेख,अकमल शेख,फहीम शेख,विक्की उईके,सुंदर गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, प्रतीक डोंगरे,रविन्द्र वाडिव,योगेश वासनिक,मीना गुप्ता,श्रीचंद गुप्ता,दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.