Published On : Sun, Oct 27th, 2019

XUV चालक ने उड़ाए 25,000 रुपये

Advertisement

नागपुर: सदर थाना अंतर्गत परिसर में लाखों की एक्सयूवी गाड़ी चलाने वाले द्वारा एक व्यक्ति की गाड़ी की डिक्की से 25,000 रुपये कैश उड़ाने का मामला सामने आया है. गौर करने की बात है कि अब एक्सयूवी चलाने वाले भी छोटी-मोटी चोरी की घटना को अंजाम देने लगे हैं.

आरोपी का नाम सुभाष रामभाऊ वाघ (44) है. दरअसल फरियादी अभिजीत रमेश पात्रीकर (39) निवासी वीरचक्र कालोनी काटोल रोड गिट्टीखदान अपनी मोपेड गाड़ी क्रमांक एमएच 31 एफजे 8845 में सदर थाना क्षेत्र के डब्ल्यूसीएल मुख्यालय क्रिकेट मैदान में वाहन पार्क कर डिक्की में लेदर की बैग में 25,000 रुपये कैश रखकर मैदान में प्रैक्टिस के लिए गया. प्रैक्टिस से लौटने पर उसे डिक्की का लॉक खुला दिखाई दिया और लेदर बैग में रखे हुए रुपये गायब थे.

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. सोमवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डब्ल्यूसीएल मैदान के पास एक व्यक्ति संशयास्पद स्थिति में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पोहवा विनोद तिवारी ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ कर उससे बारीकी से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली.

पुलिस ने आरोपी के पास से एक्सयूवी गाड़ी के साथ कुल 25,10,000 रुपये का माल जब्त कर मामला दर्ज किया. पुलिस उपायुक्त विनिता शाहू, सहायक पुलिस आयुक्त रेखा भवरे, महेश बनसोड़े के मार्गदर्शन में राजू मानकर, विनोद तिवारी, सुशांत सोलंके, सुधीर मडावी, बालवीरा मानमोड़े और संदीप पांडे ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.