Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

“डब्ल्यूएसएससी” बालक मंदिर स्कूल, अजनी में शिक्षक दिवस मनाया गया

Advertisement

नागपुर : मध्य रेल , महिला कल्याण संगठन, नागपुर मंडल द्वारा संचालित डब्ल्यूएसएससी बालक मंदिर स्कूल,अजनी की शिक्षिकाओं के लिए, शिक्षक दिवस का कार्यक्रम दिनांक 11 सितम्बर 2021 को आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा खरे, मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्षा, मध्य रेल महिला कल्याण संगठन और कार्यकारी सद्स्याओं द्वारा दीप प्रज्वलन और पूर्व राष्ट्रपती सर्वपल्ली डाँ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर हार – फूल चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम को आयोजित किया गया । शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के अवसर पर महिला कल्याण संगठन, नागपुर मंडल की सचिव श्रीमती मोनिका चिखले, कोषाध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्री कदम, सह-सचिव निखत फारूकी, स्कूल प्रभारी श्रीमती नुपूर त्रिपाठी पाण्डेय, श्रीमती अमिता यादव, श्रीमती दिशा काशीमकर तथा कार्यकारी सदस्याएं श्रीमती उषा सिरोलिया, श्रीमती सीमा जैस्वाल और स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती सुशीला सोलंकी साथ में शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.