Published On : Mon, Feb 16th, 2015

मौदा : चाकू से जख्मी करके दिनदहाड़े लूटा 30 तोला सोना

Advertisement


मौदा (नागपुर)।
मौदा के लापका रोड निवासी तंटू हटवार (70) के घर तीन अज्ञात लूटेरों ने दिन दहाड़े चाकू से वार करके जख्मी कर शरीर पर चढ़ा 30 तोला सोना लूट लिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को दोपहर 1 बजे के दौरान लापका रोड निवासी तंटू हटवार अपने घर पर खाना खा रहा था. इसी दौरान अचानक 3 अज्ञात लूटेरें भाड़े की खोली देखने आये. खोली देखने के बहाने हटवार को रसोई तक धकेल कर ले गए. चाकू दिखाकर हाथ का ब्रेसलेट, 4 अंगूठियां, एक सोने की चैन तथा मारपीट करके चाकू से वार कर जख्मी किया कर घटनास्थल से फरार हो गए. लुटेरों ने करीब 30 तोला सोना और कॅश लूटी. इस घटना की जानकारी मिलते ही कामठी के पुलिस उपविभागीय अधिकारी रमेश कंतेवार, मौदा के थानेदार, बी.एम. गायगोले, नरेंद्र तायडे (एपीआय) ने घटनास्थल पहुंच कर जांच की.

तंटू हटवार घर के सामने किराणा दुकान, ऊपर कटिंग सलून, भोजनालय, तथा आसपास अनेक दुकानें है. जिससे परिसर में चहल पहल रहती है. तंटू हटवार को 2 बेटे और 2 बेटियां है. लेकिन वो मुंबई में रहते है. जिससे उनके साथ चचेरी बहन रहती थी. घटना के दिन वो स्कूल में नौकरी के लिए गयी थी और उनके सिवाय घर पर कोई नही था. किसी ने उसपर ध्यान रखकर उक्त घटना को अंजाम दिया होगा ऐसा माना जा रहा है. घटना के समय दो आरोपी घर के बाहर पहेरा दे रहे थे. जख्मी हटवार ने मदद के लिए किरायदार की ओर दौड़ लगाई. हटवार को मौदा में प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर भेजा गया. उनके सिर और हाथ पर जख्म हुई थी. दिनदहाड़े हुई घटना से परिसर में दहशत निर्माण हुई है. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Representational pic

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.