Published On : Thu, Nov 13th, 2014

गडचिरोली : जख्मी तेंदुआ पकड़ाया

Advertisement

leopard
गडचिरोली।
कोरची से 6 किमी दुरी पर नवरगांव के झुड़पी जंगल के खेत परिसर में बुधवार को तेंदुआ जख्मी अवस्था में दिखाई दिया. जानकारी मिलते ही वनविभाग अधिकारीयों ने गुरुवार 13 नवंबर दोपहर 2 बजे तेंदुए को जख्मी अवस्था में पकड़कर उपचार हेतु नागपुर के अस्पताल में भेज दिया है.

जानकारी मिलते ही वनपरीक्षेत्र अधिकारी मनोज गढ़वे, वनरक्षक झाडे, भोयर,पवार, क्षेत्र सहाय्यक शेंडे घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान जख्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए आवश्यक सामग्री के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों को दिनभर प्रतीक्षा करनी पड़ी. लेकिन सामग्री प्राप्त होते ही वनविभाग के अधिकारियों ने जख्मी तेंदुए को पकड़ने सफलता प्राप्त की और तेंदुए को तुरंत उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.