Published On : Mon, Mar 9th, 2020

रजत हाइट गार्डन में मनाया गया विश्व महिला दिवस

Advertisement

– खेलकूद व जलपान का आयोजन

नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर रजत हाइट नामक रहवासी व व्यवसायिक संकुल हैं.इस परिसर में रहने वाली महिलाओं द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा हैं,इसी क्रम में कल ८ अक्टूबर की शाम स्थानीय रहवासी महिलाओं ने विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसके तहत खेलकूद सह जलपान की व्यवस्था की गई.

उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने अपने घरों से एक-दो व्यंजन बनाकर लाए और सभी ने मिलकर उसका स्वाद लिया।इसके बाद खेलकूद का आयोजन हुआ.इसी दौरान छोटे-छोटे बच्चों का भी खेलकूद आयोजित किया गया.इस अवसर पर सुनंदा कोलते,रीना कुशवाहा,माधुरी झा,वर्षा तिवारी,रागिनी मिश्रा,वंदना मेश्राम,संगीता बावणे,सुनीता गीते,लुबना कुरैशी,सारिका गुप्ता,शोभा जैस्वाल प्रमुखता से उपस्थित थे.

इसके बाद इनका अगला कार्यक्रम होली के अवसर पर होली मिलन का रजत हाइट विंग-१ में आयोजित किया गया हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.