Published On : Tue, Jul 21st, 2020

सिंधी समाज के लिए विश्व सिंधी सेवा संगम की अनूठी प्रतियोगिता

Advertisement

नागपुर ,पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा लॉक डाउन में बच्चों में सिंधी भाषा को प्रोत्साहित करने और सिंधी संस्कृति को बढ़ाने के लिए विविध सिंधी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है।विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के अनुसार विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला टीम की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ हिना मुनियार के प्रभावी नेतृत्व में दादा दादी नाना नानी को सिंधी में प्यार जताने के वीडियो और फादर्स डे पर बच्चों के द्वारा अपने पिता के वीडियो की प्रतियोगिता बेहद सफलता से आयोजित हुई

जिसमें पूरे देश विदेश से वीडियो आये नागपुर अध्यक्ष वीरभान केवलरमानी के प्रायोजन में विजेताओ को पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए।इन दिनों प्रतियोगिता को मिली भारी सफलता के कारण मोटवानी ने बताया कि पूरे विश्व मे सिंधी संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने के लिए पुनः 2 से 12 साल के बच्चों के लिए प्रतियोगिता अपने घर पर लॉक डाउन में रामायण सीरियल देखा उससे क्या सीखा।उस पर सिंधी में वीडियो जिसके प्रायोजक श्याम जेसवानी है।और चीफ प्रोजेक्ट डॉ हिना मुनियार है।

उसी तरह एडवोकेट मीरा भम्भवानी के प्रायोजन में सास बहू और माँ बेटी के प्यार का वीडियो की प्रतियोगिता रखी है जिनकी अंतिम तारीख 20 जुलाई है।।सिंधी समाज द्वारा प्रतियोगी इसमें शामिल होने के लिए प्रताप मोटवानी मोबाइल 9373832601 या डॉ हिना मुनियार से मोबाइल नंबर 9372484833 पर सम्पर्क कर सकते हैं।।विजेताओ को पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.