Published On : Mon, Mar 8th, 2021

महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व सिंधी सेवा संगम महिला टीम ने महिला श्रमिकों को सम्मानित किया

Advertisement

नागपुर, विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम ने सोमवार आज ”महिला दिवस” के उपलक्ष नागपुर की सबसे बड़ी सब्जी मडी महात्मा ज्योति बाई फुले ( काॅटन मार्केट, नागपुर ) मे जाकर सब्जी बेचने वाली और हारा ( टोकने) उठाने वाली गरीब महिलाओं को सबेरे जाकर उनको सम्मानित किया अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव करिश्मा मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की पावन प्रेरणा अनुसार श्रमिक महिलाओ को महाराष्ट्र महिला टीम ने सबेरे सबेरे जाकर महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया उनको गुलाब का फूल देकर महिला दिवस क्यो मानते है बताया सभी श्रमिक महिलाएं खुशी से प्रफुल्लित हो उठी उन सभी को भरपूर नाश्ते के पैकेट और जीवनश्यक की जरूरी चीजें निःशुल्क प्रदान की , गरीब महिलाओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। और खुशी से उनके आंखों से आंसू छलक उठे।

उन्होंने बताया आज तक उन्हें इस तरह ऐसा स्नेह सत्कार और सहयोग नही किया।।सभी उन्हें गरीब श्रमिक समझ हीन दृष्टि से देखते है।आज बहिनो द्वारा दिया गया सम्मान, स्नेह बेहद ही उन्हें प्रोत्साहित और आनंदित कर बेहद अच्छा प्रतीत हो रहा है। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम से डॉ हिना मुनियार साक्षी थारवानी, करिश्मा मोटवानी मुस्कान ठाकुर,, सुनीता मूलचंदानी, अनिता नागवानी नागपुर टीम से सुनीता बजाज,पूजा मोरयानी, पूर्व नागपुर से भावना दयानी, पूर्व युवा नागपुर टीम से अध्यक्ष धुर्वी मोटवानी,भुमिका दरयानी निशिता ठाकुर, ने अथक सहयोग देकर इसे सफल बनाया इस तरह इस वर्ष आदर्श प्रस्तुत कर सभी महिला टीम ने ”महिला दिवस” मानकर आत्मिक खुशी का अहसास किया ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.