Published On : Fri, Jan 24th, 2020

विश्व सिंधी सेवा संगम: महिला विंग की सभा आयोजित

Advertisement

नागपुर विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला विंग की टीम की सभा का आयोजन गुरुवार जरीफटका में हुआ।जिसमें विशेष रूप से महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी उपस्तिथ थे।।सभा में विश्व सिंधी सेवा संगम की विदर्भ की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी, महासचिव श्रीमती लता भागिया, श्रीमती रिचा केवलरामनी,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम आहूजा, सचिव श्रीमती मनीषा मोटवानी,कोमल जग्यासी,मोनिका मेठवानी,किरण किशनानी ,सहसचिव श्रीमती मंजूषा असरानी,तथानिकिता चौधरी,सहित नागपुर महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बजाज और विश्व सिंधी सेवा संगम के विदर्भ के महासचिव विजय विधानी,नागपुर शहर महासचिव महेश ग्वालानी प्रमुखता से उपस्तिथ थे।।।विदर्भ की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी ने सभी का अभिनंदन कर बताया कि विदर्भ के महिला विंग के 20 कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी, और उसके बाद उनकी सिन्धियत और सिंधी भाषा के प्रचार सहित सिंधी संस्कृति को घर घर पहुचाने का कार्य शुरू होंगा।।महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी सदस्यों को विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा जो सिंधी समाज के लिए किए गए संकल्पों के बारे में विस्तृत बताया।। पूरे विश्व और देश मे सभी सिंधीयो को एकजुट करना, सिंधी बोली घर घर मे बोली जाए, और सिन्धियत से जुड़े कार्यक्रम करना, सिंधीयो में एकता, और सिंधी सांस्कृतिक आयोजन करना,पुणे में जनवरी में आयोजित तीसरे विश्व सिंधी महासम्मेलन की जानकारी दी। नागपुर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बजाज ने भी कहा अतिशीघ् नागपुर टीम की घोषणा होंगी।महासचिव श्रीमती लता भागिया और श्रीमती रिचा केवलरामनी ने कहा कि पूरे विदर्भ के सिंधी समाज को जोड़कर कार्य किये जायेंगे, विजय विधानी,और महेश ग्वालानी ने भी कहा हम सभी मिलकर सिन्धियत के लिए कार्य करेंगे अंत मे आभार उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम आहूजा ने किया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.