Published On : Wed, Apr 19th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया भारत

Advertisement

चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’ के डेटा के मुताबिक, भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं। भारत की आबादी अब 1,428.6 मिलियन हो गई है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। इस तरह दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा आबादी अमेरिका में

Advertisement

340 मिलियन की अनुमानित आबादी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर है। हालांकि भारत और चीन की तुलना में अमेरिका की जनसंख्या बहुत कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा में फरवरी 2023 तक उपलब्ध जानकारी को शामिल किया गया है।

भारत और चीन में कुल मिलाकर 8.045 बिलियन यानी दुनिया की कुल आबादी का एक-तिहाई से अधिक हिस्सा है, लेकिन दोनों एशियाई दोनों में जनसंख्या वृद्धि धीमी हुई है। चीन में तो भारत की तुलना में ऐसा ज्यादा हुआ है।। पिछले साल छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में कमी दर्ज की गई थी।

भारत में सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि 2011 के बाद से औसतन 1.2% रही है, जबकि इससे पहले के 10 वर्षों में यह 1.7% थी।

यूएनएफपीए इंडिया की प्रतिनिधि एंड्रिया वोजनार के मुताबिक, सर्वे के निष्कर्ष बताते हैं कि जनसंख्या की चिंता आम जनता के बड़े हिस्से में फैल गई है। लोग चाहते हैं कि जनसंख्या कंट्रोल हो।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या को चिंता का कारण नहीं बनना चाहिए या अलार्म नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, इसे प्रगति, विकास और आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges