Published On : Mon, May 28th, 2018

31 मई को विश्व संवाद केंद्र का पत्रकारिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

Advertisement


नागपुर: विश्व संवाद केंद्र द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए जाने वाले देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार 31 मई को दिया जायेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संग के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार के हाँथो ये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। संघ द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार की जानकारी देते हुए विश्व संवाद केंद्र के विदर्भ प्रमुख ने बताया की इस वर्ष, तीन पुरस्कारों का वितरण किया जायेगा।

चयन समिति में शामिल वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाठक, विनोद देशमुख, संजय तिवारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रचार प्रमुख अनिल सांबरे और नागपुर मेट्रो में कार्यरत अखिलेश हलवे और खुद अतुल पिंगले ने पत्रकारों के कामों का आकलन कर नामों का चयन किया है। प्रथम पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता अविनाश महालक्ष्मे, जबकि दूसरा पुरस्कार आईबीएन लोकमत के ब्यूरो चीफ प्रवीण मुधोलकर और तृतीय पुरस्कार द हितवाद के नंदू अंधारे को प्रदान किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार जबकि दूसरे और तीसरे पुरस्कार के रूप में 5-5 हज़ार रूपए नक़द राशि प्रदान की जायेगी।

अतुल पिंगले ने बताया की यह पुरस्कार पूर्व विदर्भ के लिए होगा जबकि पश्चिम विदर्भ अमरावती विभाग के अंतर्गत भी पुरस्कार प्रदान किये जायेगे। विश्व संवाद केंद्र द्वारा देश भर में देवर्षि नारद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। लेकिन अब भविष्य में इसका दायरा और बढ़ाते हुए इसे जिला और तहसील स्तर पर ले जाने की योजना है। 31 मई को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ सिद्धार्थ विनायक काणे करेंगे।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate #gondiya #thappadkand #news

गोंदिया थप्पड़ कांड में दो आरोपियों को सजा; 5 साल कैद #newsupdate...

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime #murdernews #news

गंगा-जमुना परिसर में चश्मा विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #crime...

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह.. #maharashtranews #newsupdate #murdernews #crime

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह.. #maharashtranews #newsupdate #murdernews #crime

कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate

कॉजवे पर जलभराव, सफर बना जोखिमभरा #maharashtranews #barish #newsupdate

संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt

संजय राउत ने बयान की जांच मांगी #MaharashtraNews #SanjayRaut #LatestNews #NewsUpdate #shivsenaubt

मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate

मुक्ताईनगर में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान #MaharashtraNews #barish #nuksaan #NewsUpdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges