Published On : Mon, Nov 20th, 2017

आरटीई ऑनलाइन आवेदन में पेश आनेवाली परेशानी को लेकर 22 नवंबर को कार्यशाला

Advertisement


नागपुर: आरटीई के तहत ऑनलाइन एडमिशन करनेवाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को कई दिनों से ऑनलाइन आवेदन करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसके कारण कई बार उनके आवेदन भी गलत भरने की वजह से आवेदन भी स्वीकृत नहीं होता था. जिससे कई बच्चों के एडमिशन भी नहीं हुए थे. जिसके कारण अब अभिभावकों और स्कूलों के प्रिन्सिपलों के लिए मनपा और आरटीई एक्शन कमिटी ने पहल की है.

नागपुर महानगर पालिका व आरटीई एक्शन कमिटी के संयुक्त प्रयास से आरटीई के तहत 25 प्रतिशत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्कूलों और बच्चों के अभिभावकों को आनेवाली समस्याओ का निराकारण करने के लिए बुधवार 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रेशमबाग के कविवर्य सुरेश भट्ट सभागृह में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

जिसमें नागपुर शहर की आरटीई के तहत आनेवाली सभी स्कूलों के मुख्याध्यापकों को उपस्थित रहने के लिए निमंत्रण दिया गया है. इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मनपा की महापौर नंदा जिचकार, मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल, प्राथमिक शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे, माध्यमिक शिक्षणाधिकारी शिवलिंग पटवे, आरटीई एक्शन कमिटी के चैयरमेन शाहिद शरीफ समेत मनपा के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.