Published On : Wed, Apr 23rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

हडस हाईस्कूल में 10वीं कक्षा के छात्रों और अभिभावकों के लिए कार्यशाला संपन्न

अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें. - डॉ. नितिन विघ्ने
Advertisement

प्रत्येक छात्र अद्वितीय है, इसलिए हमें अपनी क्षमताओं को पहचानकर अपना भविष्य का मार्ग निर्धारित करना चाहिए सफलता प्राप्त करना तथा समाज में एक आदर्श नागरिक के रूप में प्रतिष्ठा स्थापित करना आवश्यक है हडस स्कूल की परंपराएं आपको कदम दर कदम मार्गदर्शन करेंगी.

लिबरल एजुकेशन सोसायटी एवं हदास हाई स्कूल नागपुर एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा संचालित हडस हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ. नितिन विघ्ने , क्लिनिकल साइकोलॉजिस्टने अपने विचार व्यक्त किए.

हडस हाई स्कूल नागपुर पूर्व छात्र संघ की अध्यक्ष किरण दुरुगकर मुख्य अतिथि थे. प्रयास में निरंतरता को सफलता की असली कुंजी बताते हुए किरण दुरुगकर सर ने कहा कि नियमित अध्ययन के साथ-साथ व्यायाम की आदत जीवन में बदलाव ला सकती है.
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रसाद धारप ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन हमेशा हडस के छात्रों को समर्थन देने का प्रयास करेगी.
अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेना कैडर के छात्र सैनिक एल. सी.पी.एल. रुद्र पाटिल एवं सार्जेन्ट तन्वी क्षीरसागर तथा शिक्षक प्रतिनिधि भारती सुरडकर ने किया.

हडस हायस्कूल मे एकता और अनुशासन का प्रतीक राष्ट्रीय छात्र सेना अंतर्गत टू महाराष्ट्र सिग्नल कंपनी एनसीसी का एक ट्रूप कार्यरत है जिसका नेतृत्व चीफ ऑफिसर डॉक्टर सुशील वंजारी करते है. छात्र सैनिक ने एनडीए तथा आयएमए मे भरती होने के लिए किस तरह कोशिश करना चाहिए यह मार्गदर्शन डॉक्टर विघ्ने द्वारा किया गया स्कूल के छात्रसैनिक आज तक सेना मे बडे बडे पद विभूषित कर चुके है एअर व्हाईस मार्शल सूर्यकांत चाफेकर तथा लेफ्टनंट कर्नल महेश देशपांडे स्कूल के छात्र सैनिक रहे चुके है हाल ही मे हडस विद्यालय के भूतपूर्व छात्र सैनिक ब्रिगेडियर निरंजन जोग, अति विशिष्ट सेना मेडल इन्होने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकॅडमी कामठी मे डेप्युटी कमांडंट का पदभार स्वीकार किया.अनेक छात्र सैनिक भारतीय सशस्त्र सेना मे शामिल हुए है. छात्र सैनिकको को प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल मॅप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है अनेक छात्र सैनिक राज्य एवं राष्ट्रीय शिबिर मे सहभाग लेते है कर्नल अंकुर भटनागर एवं सुभेदार हुसेन तथा चीफ ऑफिसर डॉक्टर सुशील वंजारी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते है.

Advertisement

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्या जयश्री रानडे ने कहा कि हडस के विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को विभिन्न क्षेत्रों में सफल होकर समाज और देश की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए. राष्ट्रीय छात्र सेना हडस हायस्कूल का भूषण है. अनुशासन ही जीवन में उपयोगी पडता है.

लिबरल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव नीलेश साठे ने इस पहल की सराहना की. एकता और अनुशासन का मंत्र जीवन मे हर व्यक्तीने अमलमे लाना चाहिये जिससे भविष्य की दिशा निश्चित होती है.


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय छात्र सेना के मुख्य पदाधिकारी चीफ ऑफिसर डॉ. सुशील वंजारी ने किया , इस अवसर पर चीफ ऑफिसर डॉक्टर वंजारी ने कहा हमारा उद्देश देशसेवा की भावना छात्र सैनिको में निर्माण करना तथा अनुशासन की राह पर चलना यहा है, विद्यालय छात्र सैनिको को अवसर प्रदान करने की कोशिश करता है , हाल ही मे हडस विद्यालय की छत्रसैनिक अंजली बरेकर इसे 5000 रुपये चीफ मिनिस्टर शिष्यवृत्ती के स्वरूप प्राप्त हुए. आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षिका भारती सुरडकर ने किया. कार्यशाला में 2 महाराष्ट्र सिग्नल कंपनी के कैडेट सैनिक, छात्र, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में यशोदा पवार, भाग्यश्री गौरकर, रेनू गायकवाड़ और प्रियंका पुनसे ने सहयोग किया.
कार्यशाला का संयोजन तू महाराष्ट्र सिग्नल कंपनी के छात्रसैनिकोने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.