गोंदिया पंचायत समिती की हरकत

गोंदिया। प्रत्येक शासकीय कार्यालय में अपंगों के आवागमन के लिए विशेष रैंप बनाये गए है. लेकिन अपंगों के लिए बनाये गए रैंप पर कर्मचारी अपनी गाड़ियां रखने लगे है. इस वजह से आनेवाले अपंगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड रहा है. तथा अपंगों रैंप के पास बनाया गेट हमेशा बंद रहने से अपंग व्यक्तियों को भारी दिक्क़ते उठानी पड़ती रही है.
अधिक जानकारी के अनुसार गोंदिया पंचायत समिती ने अपंगों के आवागमन के लिए विशेष रैंप बनाया है. लेकिन इस रैंप पर कर्मचारी हमेशा ही अपनी दुपहिया गाड़ियां खड़ी कर देते है. जिससे अपंगों को काफी तक़लीफ़ो का सामना करना पद रहा है. वही अंदर जानेवाला दरवाजा हमेशा ही बंद रहता है. यह सब बाते यहाँ के बि.डी.ओ. वालकर के आँखों के सामने घटित होती है. लेकिन वे कर्मचारिओं पर कोई भी कार्रवाई करते नजर नही आते. प्रशासन इस समस्यों की ओर ध्यान दे ऐसी मांग यहां के अपंगों ने की है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



