Published On : Fri, Jan 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

लक्ष्य सामने रखकर कार्य करे: डॉ. ब्रजेश दीक्षित

Advertisement

नागपूर : महा मेट्रोके रिच-२ अंतर्गत ऑटोमोटिव्ह चौक और नारी रोड मेट्रो स्टेशन के कार्यों का निरीक्षण आज प्रबंध निदेशक डॉ ब्रिजेश दीक्षित ने किया. शहर के सबसे व्यस्त कामठी मार्ग पर मेट्रो के दो यह स्टेशन है. इस मार्ग पर शीघ्र यात्री सेवा शुरु होगी. दोनो स्टेशन के काम प्रगतीपथ पर है.

मेट्रो स्टेशन के कार्यो का ब्योरा लेने के लिये डॉ दीक्षित वहा पहुचे और कार्यो के प्रति समाधान व्यक्त किया. इस दौरा उन्होंने अधिकारी और कर्मियों को लक्ष्य सामने रखकर कार्य करने का निर्देश दिया. कार्य की गति को कायम रखते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने निर्देश अधिकारी और कर्मचारियो को दिया.

सिताबर्डी इंटरचेंज से ऑटोमोटिव्ह चौक मेट्रो मार्ग पर सबसे आखरी का व महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन ऑटोमोटिव्ह चौक मेट्रो स्टेशन है. ऑरेंज लाईन के रिच-२ के अंतर्गत सीताबर्डी इंटरचेंज सहित कुल ८ स्टेशन है. इनमें झिरो माईल फ्रीडम पार्क, कस्तुरचंद पार्क, गड्डीगोदाम चौक, कड़बी चौक, इंदोरा चौक, नारी रोड और ऑटोमोटिव्ह चौक – ऐसे अन्य ७ मेट्रो स्टेशनोका समावेश आहे.

• *ऑटोमोटिव्ह चौक मेट्रो स्टेशन:* यह स्टेशन निर्माण का एक सर्वोत्तम उदाहरण है. इस स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधाये उपलब्ध रहेंगी. बेसमेंटमें भरपूर जागाच है. व्यवसायियों के लिये यहा अच्छे अवसर है और पार्किंग की व्यवस्था होने से यह स्टेशन शहर का महत्वपूर्ण स्टेशन होगा. स्टेशन का कुल क्षेत्रफल – 4236 चौ.मी. है, लंबाई – 78 मी है, स्टेशन कि चारो दिशाओ में लिफ्ट, ५ एस्केलेटर और ७ जगह से सीढ़ी उपलब्ध होगी.
• *नारी रोड मेट्रो स्टेशन:* कुल क्षेत्रफल – 4386 चौ.मी., लंबाई – 78 मी है. जमिनी स्टार पर पम्प रूम और जल संग्रह के लिये १५० चौ. मी जगह है. स्टेशन कि स्टेशन कि चारो दिशाओ में लिफ्ट, ५ एस्केलेटर और ७ जगह से सीढ़ी उपलब्ध होगी.

Advertisement

इन दोनो मेट्रो स्टेशन पर भरपूर पार्किंग की व्यवस्था कि गयी है. लास्ट माइल कनेक्टिविटी के दृष्टिकोण से यात्रियों के अनुकूल फीडर सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.

निरीक्षण के दौरान महा मेट्रो के प्रबंधक (परियोजना) श्री महेश कुमार, संचालक (रोलिंग स्टॉक अँड सिस्टिम) श्री सुनील माथूर, कार्यकारी संचालक (प्रशासन) श्री अनिल कुमार कोकाटे, मुख्य प्रकल्प प्रबंधक (रिच २) श्री प्रकाश मुदलियार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.