Published On : Wed, Feb 8th, 2017

नागपुर मेट्रो के तीन स्टेशनों के काम शुरू

Advertisement


नागपुर:
महा मेट्रो परियोजना का काम शहर के चारों दिशाओं में जोरशोर से किया जा रहा है। वही अंबाझरी टी-प्वाइंट से लेकर हिंगना मार्ग के लोकमान्य नगर तक कई जगह काम किए जा रहे हैं। तेजी से हो रहे काम को लेकर क्षेत्र की जनता में मेट्रो के प्रति उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। लोकमान्य नगर के पास मेट्रो को हस्तांतरित की गई एसआरपी की भूमी में मेट्रो कार डिपो का निर्माण कार्य तेजी के साथ शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के साथ ही जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है।

इसी तरह मेट्रो रेल के लास्ट एंड पर भी निर्माण कार्य तेजी से चाल रहा है। कार डिपो के साथ रोलिंग स्टॉक डीपो का निर्माण कार्य भी तकरीबन 27 एकड भूमी में किया जा रहा है। इस परिसर में भव्य इमारत का निर्माण भी होगा जिसमें मेट्रो की व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।

वासुदेवनगर,बंसीनगर व अंबाझरी मेट्रो रेल्वे स्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। शुरु किए गए ये सभी कार्य इस वर्ष तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आईटीडी सिमेंटेशन कंपनी द्वारा स्टेशन का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा कर दिए जाने का दावा किया जा रहा है। कार डेपो, रोलिंग स्टॉक डेपो तथा रेल्वे स्टेशन के निर्माण के साथ ही पटरी संबंधी कार्य की शुरूवात भी हो गई है।

लोकमान्यनगर फिलहाल मेट्रो का अंतिम स्टेशन माना गया है। आवश्यकता के अनुरूप इस सेवा को आगे भी बढाया जा सकता है। फिलहाल जो स्टेशन मेट्रो रेल परियोजना की और से निर्धारित किए गए है उसमें लोकमान्यनगर, बंसीनगर, वासुदेवनगर, रचना कॉम्प्लेक्स, सुभाषनगर व अंबाझरी स्टेशन का समावेश है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.