Published On : Mon, Sep 25th, 2017

संघ के प्रयास से नागपुर में स्वदेशी ई मेल सर्विस को तैयार करने का काम शुरू

Advertisement

Representational Pic


नागपुर:
आने वाले दिनों में देश की आम जनता पूर्णतः स्वदेशी कंपनी के माध्यम से ई मेल सर्विस का लाभ ले सकेगी। तकनीक को भारतीय परिवेश में ढालने के काम में इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोर शोर से कर रहा है। अगर सब कुछ संघ की सोच के अनुसार चलता है तो आगामी कुछ महीनो के भीतर जनता देश में बनायीं गयी ई मेल सर्विस का इस्तेमाल कर सकेगी।

वर्त्तमान में देश में कई कंपनिया ई मेल सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में सेवाएं दे रही है लेकिन इसमें ज्यादातर कंपनिया विदेशी है।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले आरएसएस के संगठन भारतीय शिक्षण मंडल ने पूरी तरह स्वदेश में निर्मित ई मेल सर्विस को तैयार करने का जिम्मा उठाया है। नागपुर के आईटी पार्क में बाकायदा इसका काम भी शुरू हो गया है। फ़िलहाल डेटा बेस के संग्रह और डोमेन को तैयार करने का काम शुरू है और जल्द की भारत डॉट कॉम नाम से इस इस सेवा को जारी किया जायेगा।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

देश भर के प्रमुख आईआईटी,आईआईएम और अन्य उच्च तकनिकी शिक्षा से पढ़कर निकले करीब 500 छात्र इस काम में जुटे है। भारतीय शिक्षण मंडल के नागपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय से संघ के इस पहल की जानकारी सामने आयी है। इसके पीछे संघ की सोच है कि देश के भीतर मौजूद संसाघनों का इस्तेमाल का जनता के लिए स्वदेशी साधन उपलब्ध कराया जाए। जिसमे राष्ट्रवादी की छवि भी हो साथ ही देश के लोगो की जानकारी देश में ही रहे। भारत डॉट कॉम का आईटी सेंटर देश में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का हब कहे जाने वाले बैंगलोर में बनाया जा रहा है।

फ़िलहाल संघ के प्रयासों से बनाये जाने वाले ई मेल सर्विस का सेंटर नागपुर में स्थित है। भविष्य में सर्च इंजन,सर्वर और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म को भी बनाए जाने का प्लान है।

Advertisement
Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges