नागपुर: शहर के सोनेगांव थाने की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त 8 मार्च को नागपुर हवाई अड्डे की महिला सफाई कर्मियों का सत्कार किया गया। सोनेगांव के थानेदार संजय पांडेय ने सत्कार उपरांत कहा कि महिलाएं आज पुरुष के कांधे से कांधा मिलाकर काम कर रही है और कई उच्च पदों को विभूषित कर रही हैं। लेकिन स्वच्छता दूत के रुप में उनका काम असल में स्वच्छ भारत अभियान में अमूल्य योगदान साबित हो रहा है। उनके प्रामाणिक काम के चलते ही नागपुर स्मार्ट सिटी बनने की तरफ अग्रसर है।
सत्कार कार्यक्रम में सोनेगांव थाने में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। महिला दक्षता समिति, रविनगर महिला मंडल, सोनेगांव थाने की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती नपते एवं कदम सहित समस्त पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...
नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...









