चोर फिर सक्रिय
अमरावती। राजापेठ क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरों ने एक बार फिर सक्रीय हो कर मंगलसूत्र चोरियों को अंजाम देना शुरु कर दिया है. इस क्रम में रविवार की रात चंद्रावती नगर में एक विवाहिता के गले से मोटर साइकिल सवार दो लोगों ने मंगलसूत्र झपट लिया. जिसकी कीमत 20 हजार रुपए आंकी है.
चंद्रावती नगर में रहने वाली दीपाली विजय भगत (29) रविवार की रात पड़ोस में रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में गयी थी, यहां से रात 10.15 बजे वह रिश्तेदारों के साथ पैदल घर लौट रही थी, तभी पीछे से मोटर साइकिल पर 2 लोग आया. जिन्होंने बाइक को तेज रफ्तार से दौड़ाकर गले से मंगलसूत्र झपट लिया. लोगों ने इन बाइक चालकों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी रफ्तार से भाग निकले. सूचना पर राजापेठ पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है.
Nagpur शराब के पैसों को लेकर भाई ने भाई की चाकू से...
16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का...
Jalgaon में नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़!#FakeLiquor #MaharashtraNews #Excise #CrimeNews
Nagpur Crime: 14 साल की बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप...
एनआईटी कार्यालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का आरोप
भिवंडी में खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप





