Published On : Wed, Jun 30th, 2021

20 जनवरी से भारत में खेला जाएगा , महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट – प्रफुल पटेल

12 देशों की टीमें लेंगी हिस्सा , मुंबई , नवी मुंबई , पुणे स्टेडियम में होंगे मैच

गोंदिया: महाराष्ट्र में फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एशिया में सबसे बड़े एएफसी महिला एशिया कप-2022 का आयोजन राज्य में किया गया है।

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस संदर्भ में सहाद्री गेस्ट हाऊस में एएफसी महिला एशिया कप-2022 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार बोल रहे थे। इस अवसर पर पर्यटन, पर्यावरण और शिष्टाचार मंत्री तथा मुंबई जिला फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष, सांसद प्रफुल पटेल, राज्य खेल आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया उपस्थित थे।

खेल मंत्री श्री केदार ने कहा- एएफसी महिला एशिया कप 2022 से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। हमारे राज्य में फुटबाल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, नवी मुंबई और बालेवाड़ी पुणे में यह टुर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। मुंबई, नई मुंबई और पुणे के स्टेडियम सभी मानकों के अनुरूप है। स्पर्धा और अभ्यास के लिए राज्य के पास अप-टू-डेट पीच उपलब्ध है।

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों को सूचित किया जाएगा। यह कोरोना संक्रमण की स्थिति में स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, सुरक्षा, आवास जैसी सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा। श्री ठाकरे ने यह भी निर्देश दिए कि, यदि स्टेडियम के भवनों पर कोई मरम्मत कार्य आवश्यक है तो वह समय पर किया जाए।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट 20 जनवरी 2022 से 6 फरवरी तक होगा, इसके लिए राज्य सरकार को उचित नियोजन किया जाना चाहिए। चूंकि प्रतियोगिता विश्‍व स्तरीय है, इसलिए फुटबॉल प्रशंसकों को कोरोना की पार्श्‍वभूमि को देखते हुए तैयार रहना चाहिए ताकि खेल का आनंद उठाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि, प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए पीचें तैयार की जानी चाहिए।

फुटबाल मैच राज्य के मुंबई, नई मुंबई और बालेवाड़ी में खेले जाएंगे, यह टुर्नामेंट एशिया का सबसे बड़ा महिला फुटबॉल टूर्नामेंट है और इसमें कुल 12 टीमेंं हिस्सा लेगी।

ऑस्ट्रेलिया, जपान और चीन पहले ही क्वालीफाई हो चुके है, अन्य संभावित प्रतियोगियों में कोरिया और दक्षिण कोरिया शामिल होंगे, इसके लिए खेल का मैदान तैयार करने के निर्देश भी प्रफुल पटेल ने दिए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement