Published On : Sat, Sep 20th, 2014

चिखली : दारूबंदी के लिए महिलाएं आगे आएं, एकजुट हों

Advertisement


पं. स. के सभापति, उपसभापति के पदग्रहण समारोह में वृशाली बोंद्रे ने कहा


Panchayat Bhavan chikhali
चिखली (बुलढाणा)। 
चिखली पंचायत समिति के सभापति और उपसभापति का पदग्रहण समारोह हाल में संपन्न हुआ. राजर्षि शाहू महाराज सभागृह में संपन्न इस कार्यक्रम में महिलाओं का ही वर्चस्व नजर आया. इस अवसर पर उपस्थित हिरकणी महिला प्रतिष्ठान की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती वृशाली बोंद्रे ने कहा कि सारे गिले-शिकवे दूर कर सब मिल-जुलकर विधानसभा चुनाव में काम करें. उन्होंने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में दारूबंदी के लिए महिलाएं एकजुट हों और काम करें.

कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रमाता जिजाऊ सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का पूजन किया गया. मंच पर श्रीमती वृशाली बोंद्रे के अलावा नवनिर्वाचित सभापति सविताताई वाघमारे, उपसभापति कु. शिवर्ताताई इंगले, निवर्तमान सभापति माधुरीताई देशमुख, महिला कांग्रेस की तालुकाध्यक्ष विजयाताई खड़सत, पंचायत समिति की सदस्या विमलताई लहाने, हातली ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कासाबाई जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थीं.

नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती वाघमारे ने विधायक राहुल बोंद्रे और चिखली पंचायत समिति के सदस्यों का आभार माना. उन्होंने पूरे क्षेत्र में विकास कार्य की गंगा बहा देने का आश्वासन दिया. विजयाताई खड़सन, कांग्रेस कमेटी के तालुकाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र भुसारी, पांडुरंग भुतेकर, नारायण काले, भगवान काले, नंदुभाऊ सवडतकर, आर. बी. वानखेड़े, समाधान सुपेकर ने भी समयोचित विचार व्यक्त किए. विधायक राहुल बोंद्रे ने कहा कि महिलाओं को आरूढ़ कर उन्हें काम करने का मौका दिया गया, यह प्रशंसनीय है.
इस कार्यक्रम के बाद सभापति और उपसभापति ने अपने-अपने कार्यालय में जाकर पदग्रहण किया. इस अवसर पर सिद्धेश्वर इंगले, ज्ञानेश्वर सुरुशे, अशोक पडघान, भगवान सोलंकी, विष्णु इंगले, विजय वाघमारे, प्रसाद देशमुख, रमेश सुरडकर सहित परिसर के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन कैलाश खंदारे और आभार प्रदर्शन राम जाधव ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.