नागपुर: मध्य रेल नागपुर मंडल के गुंजन सभागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण समिति एवं कर्मचारी लाभ निधि द्वारा गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कर्यक्रम में मध्य रेल नागपुर की महिला कल्याण संघठन की अध्यक्षा ममता गुप्ता मौजूद थी। ममता गुप्ता द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 23 महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर रंगोली स्पर्धा भी आयोजित की गई थी। रंगोली स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्रियंका मुकुंदे, द्वितीय पुरस्कार रेशमा काले को और तीसरा पुरस्कार अपर्णा काले को दिया गया। ममता गुप्ता के हाथों सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मंडल के 150 से अधिक महिला रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...






