Published On : Fri, Oct 13th, 2017

दुनियाभर की महिलाओं ने Twitter का किया बहिष्कार

Advertisement

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्क साइट ट्विटर एक बार लोगों के निशाने पर है। दुनियाभर की महिलाएं गुरुवार यानी कि 13 अक्टूबर को ट्विटर का बहिष्कार कर रही हैं। ये बहिष्कार हॉलीवुड अभिनेत्री रोज मैक्गाउन के समर्थन में किया जा रहा है। ट्विटर ने कुछ वक्त पूर्व रोज मैक्गाउन का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया था जिसके बाद ये विरोध शुरू हुआ है।

हॉलीवुड की जानीं-मानी एक्ट्रेस रोज मैक्गाउन ने प्रोड्यूसर हार्वे विंस्टन पर रोप का आरोप लगाया था। मैक्गाउन ने विंस्टन के खिलाफ ट्विटर पर एक अभियान ही छेड़ दिया। उन्होंने उन सभी महिलाओं का साथ देते हुए विंस्टन के विरोध में कई ट्वीट किए थे। इन ट्विट्स के बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट स्सपेंड कर दिया था। मैक्गाउन का ट्विटर अकाउंट स्सपेंड होने के बाद से महिलाओं में काफी आक्रोश है। महिलाओं ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि साइट महिलाओं और मर्दों के बीच भेदभाव करती है। जहां ट्विटर महिलाओं के अकाउंट ब्लॉक कर रहा है, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप, जो खुले में धमकी देते हैं, उनके अकाउंट पर ट्विटर ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

इस बहिष्कार के बाद ट्विटर ने बयान जारी कर कहा है कि एक्ट्रेस का अकाउंट इसलिए ब्लॉक किया गया था क्योंकि उन्होंने एक मोबाइल नंबर ट्वीट कर दिया था। ऐसा करना ट्विटर की गाइडलाइन्स का उल्लंघन है। ट्विटर ने वो ट्वीट मैक्गाउन के हैंडल से हटा दिया और उनका अकाउंट भी एक्टिवेट कर दिया है। ट्विटर ने कहा है कि वो उन सभी महिलाओं और पुरुषों के साथ खड़ा है जो सच के लिए लड़ते हैं। हालांकि ट्वटिर के माफीनामे का कोई असर नहीं दिख रहा है। महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी इसका बहिष्कार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई कंपनियां और मीडिया संस्थान भी इस लड़ाई में महिलाओं के साथ खड़े हैं।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
मातोश्री सड़क योजना में अनियमितता के आरोप ...#maharashtranews #vidarbhanews  #updatednews #news

मातोश्री सड़क योजना में अनियमितता के आरोप ...#maharashtranews #vidarbhanews #updatednews #news

चलती ट्रेन में महिला की हत्या! #TrainNews #RailwayNews #Crime #PoliceAction #CCTV #MaharashtraNews

चलती ट्रेन में महिला की हत्या! #TrainNews #RailwayNews #Crime #PoliceAction #CCTV #MaharashtraNews

FPO किसानों का राशन बंद? #FPO #Farmers #kisan #RationCard #MaharashtraNews #LatestNews #NewsUpdate

FPO किसानों का राशन बंद? #FPO #Farmers #kisan #RationCard #MaharashtraNews #LatestNews #NewsUpdate

लोकतंत्र दिवस में बड़ा फैसला! #LokshahiDin #MaharashtraNews #PublicGrievance #Government #newsupdate

लोकतंत्र दिवस में बड़ा फैसला! #LokshahiDin #MaharashtraNews #PublicGrievance #Government #newsupdate

भावली मारपीट मामले में नौ संदिग्ध हिरासत में #Nashik #Igatpuri #MaharashtraNews #touristattack

भावली मारपीट मामले में नौ संदिग्ध हिरासत में #Nashik #Igatpuri #MaharashtraNews #touristattack

ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आप का प्रदर्शन ...#updatenews  #nagpurnews #vidarbhanews #maharashtra

ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आप का प्रदर्शन ...#updatenews #nagpurnews #vidarbhanews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges