Published On : Tue, Dec 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महिलाओं ने सीखे व्यवसाय के गुर

Advertisement

नागपुर: जरी जरदोजी कढ़ाई और सिलाई क्लस्टर खापरखेड़ा में सॉफ्ट इंटरवेंशन के तहत फ्यूजन एंड वैल्यू एडिशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें 50 कारीगर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अवधि के दौरान डॉ. दुर्गा पटवार डॉ.आंबेडकर कॉलेज दीक्षाभूमि नागपुर, शाहिना खान पठान, जफर अहमद सचिव विदर्भ हैंडीक्राफ्ट, सीडीई प्रीतिपेठे समेत क्लस्टर में भेट दी। सीडीई प्रीतिपेठे ने सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय दिया और स्वागत किया। उसके उपरान्त डॉ. पुत्तेवार ने क्लस्टर में एक सत्र लिया।

उन्होंने लघु स्तरीय उद्यमिता विकास, उत्पाद विपणन, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों पर सत्र लिया और काफी सारे प्रेरक वीडियो भी दिखाएं और सभी महिलाओं से चर्चा भी की। जिससे कारीगर महिलाओं में एक नई उमंग जागृत हुई।

शाहीना पठान द्वारा संस्कृति, वर्तमान फैशन और ड्रेस डिजाइन के बारे में बाजार अध्ययन और मूल्यांकन आदि पर सेशन लिया गया सभी महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से सेशन अटेंड किया और उत्सुकतापूर्वक चर्चा भी की। कार्यक्रम के अंत मे जफर अहमद सचिव विदर्भ हैण्डीक्राफ्ट ने सेशन के बाद सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.